Rakesh Roshan और Hrithik Roshan की Krrish 4 को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस को लगेगा झटका

By Deepansha kasaudhan On May 13th, 2023
krrish 4

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) इन दिनों अपनी फिल्म कृष 4 (Krrish 4) पर काम कर रहे हैं। बता दें कि कृष (Krrish) एक सुपर हीरो फिल्म है जिसके अब तक 3 पार्ट रिलीज हो चुके हैं और मेकर अब जल्द ही इसके चौथे पार्ट लेकर आ रहे हैं। जिसमें अभिनेता रितिक रोशन (Hrithik Roshan) का धमाकेदार एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है। इसी बीच राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की फिल्म कृष 4 (Krrish 4) को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

IND W vs PAK W: ‘कुछ तो बात है जर्सी नंबर 18 में…’, स्मृति मंधाना की पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी देख भारतीय फैंस हुए दीवाने

2024 के बाद शुरू होगी Krrish 4 की शूटिंग

बता दें कि रितिक रोशन की फिल्म कृष 3 साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं। लेकिन अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज का ऐलान नहीं किया गया है। अब इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माता ने एक इंटरव्यू में कहा है कि, वह कृष 4 को लेकर जल्दी में नहीं है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, फिर प्री प्रोडक्शन लेवल पर काम किया जाएगा और शूटिंग 2024 के बाद शुरू होगी, यानी फिल्म कृष 4 को रिलीज होने में अभी कम से कम दो-तीन साल तो लग ही जाएंगे।

बड़े स्तर पर रिलीज होगी Krrish 4

मेकर की इस बात से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह कृष 4 को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और वह अपनी फिल्म को बेहतर और सबसे बड़ी फिल्म बनाने के लिए हर एक कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अब ये देखना है कि फिल्म कब रिलीज होगी और फिल्म की कहानी क्या होगी। यह तो आने वाले वक्त नहीं पता चल जाएगा। अगर हम बात करें रितिक रोशन की तो वह इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं जिसमें उनकी फिल्म वार 2 और फाइटर शामिल है।

Tags: कृष 3, कृष 4, राकेश रोशन, रितिक रोशन,
Exit mobile version