बॉलीवुड जगत के सुपरस्टार एक्टर ‘राजकुमार’ को किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है. आज भले ही एक्टर इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उन्होंने कई सालों तक अपने अभिनय से लोगो को अपना दीवाना बनाया है. एक्टर राजकुमार हमेशा ही अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे. शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि अगर किसी भी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर राजकुमार को कोई डॉयलॉग पसंद नहीं आता था, तो वह उस डॉयलॉग को एकदम अलग अंदाज़ में पेश करते थे.
आज इस आर्टिकल के जरिये हम आपको राजकुमार की जिंदगी से जुड़ा वो किस्सा बताने जा रहे है, जब वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के घर डिनर करने गए थे.
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के घर डिनर करने पहुंचे थे राजकुमार

ये मशहूर किस्सा तब का है जब राजकुमार(RAJKUMAR )को एक डिनर पार्टी में गेस्ट के रूप में बुलाया गया था. बता दें इस दौरान एक्टर RAJKUMAR और एक्ट्रेस वहीदा रहमान (WAHEEDA REHMAAN) दोनों फिल्म ‘उल्फत की नई मंजिल’ में साथ काम कर रहे थे. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी. तभी एक दिन वहीदा रहमान ने राज कुमार को अपने घर डिनर पर इंवाइट किया था.
उनके साथ एक्ट्रेस साधना भी वहां मौजूद थी. बता दें जब RAJKUMAR वहीदा के घर डिनर करने पहुंचे तो वहां वहीदा और साधना एक दूसरे के साथ हंसी मजाक कर रहे थे. काफी देर मजाक होने के बाद खाना टेबल पर लगाया गया. वैसे ही वहीदा रहमान ने राज कुमार को खाना खाने के लिए टेबल पर बुलाया.
वहीदा रहमान ने राजकुमार से खाना खाने की करी विनती

