Priyanka chopra एक्टिंग के अलावा इन चीज़ों से भी कमाती हैं पैसे, जानिए कितने करोड़ो की है उनकी नेटवर्थ

By Sameeksha dixit On May 7th, 2023
Priyanka chopra

Priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा के बारे में तो हम सब जानते हैं की वो कितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं. दस साल पहले हॉलीवुड में अपना हांथ आजमाने पहुंची प्रियंका अब वहां वेल सेटल हो चुकी हैं. बॉलीवुड से ज्यादा प्रियंका को हॉलीवुड में सक्सेस मिली है. लेकिन एक्टिंग के अलावा भी कई चीज़े ऐसी हैं जिनसे प्रियंका (Priyanka chopra) पैसे कमाती हैं. आइए जानते हैं प्रियंका का दूसरा इनकम ऑफ सोर्स.

Priyanka chopra हैं 620 करोड़ की मालकिन, जीती हैं आलिशान ज़िन्दगी

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) न सिर्फ बॉलीवुड का बल्कि हॉलीवुड का भी बड़ा नाम बन चुकी हैं. फोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में प्रियंका का नाम 2018 में आ चुका है. प्रियंका चोपड़ा के स्टारडम और पैसे का अंदाजा हाल ही में उनके पहने नेकलेस से भी लगाया जा सकता है.

बता दें की, मेट गाला 2023 में प्रियंका (Priyanka chopra) ने अपने पति निक के साथ शिरकत की थी. उस इवेंट में प्रियंका ने 204 करोड़ का नेकलेस पहना हुआ था. हालाँकि, अब उस नेकलेस को नीलाम कर दिया गया था. बता दें की, प्रियंका ने 2015 में अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. जिसके बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

प्रियंका हैं एक सफल बिज़नस वुमन

एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रियंका एक सफल बिज़नस वुमन भी हैं. प्रियंका ने 2021 में सोना की नीव रखी थी. सोना एक बेस्ट विकल्प है इंडियन फ़ूड लवर के लिए.  इसके साथ ही प्रियंका ने होम वियर ब्रांड भी निकाला है. वो काफी सफल हुआ है.

इसी के साथ प्रियंका (Priyanka chopra) पेप्सी, गार्नियर जैसे बड़े ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर भी हैं. एक ब्रांड के लिए वो लगभग 5 करोड़ रूपये फीस चार्ज करती हैं. प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं वहां से भी अच्छा खासा पैसे कमाती हैं.

 

ये भी पढ़ें: जब एक छोटी ड्रेस के कारण ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, काफी वायरल हुआ था नया लुक

Tags: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा नेकलेस, प्रियंका चोपड़ा नेट वर्थ,