Poonam Pandey ने नशे की हालत में किया हंगामा, नाइट क्लब का वीडियो वायरल

By Satyodaya On May 17th, 2022
Poonam Pandey ने नशे की हालत में किया हंगामा, नाइट क्लब का वीडियो वायरल

लॉकअप शो में तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे (Poonam Pandey) शो के खत्म होने के बाद भी चर्चा में बनी हुई है। पूनम का एक नया वीडियो जो की नाइटक्लब का है,तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह नशे में धुत होकर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं।

पूनम का नया वीडियो

पूनम का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहने हुए किसी नाइट क्लब में डांस करती हुई दिखाई दी है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि पूनम उस समय बहुत ही नशे में है डांस करने में बिजी एक्ट्रेस डीजे के ऊपर लेटने लग जाती हैं, जिसके बाद सारा खान के एक्स हसबैंड और एक्टर अली मर्चेंट उनको संभालते दिखाई देते हैं।

पूनम पांडे के वीडियो में शायसा शिंदे भी नजर आए। दोनों सब कुछ भूल कर डांस करते हुए देखे गए। उनके इस वीडियो को देखते ही सभी लोग हैरान हो गए हैं और नए-नए कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है इन्हें बोलो कम से कम कपड़े तो बड़े पहन आती तो दूसरे ने लिखा चिप लेवल हरकत। यूजर ने लिखा है बेशर्मी की सारी हदें पार कर रखी है।

ज्ञात हो कि लॉकअप शो में पूनम पांडे ने वोट पाने के लिए बहुत सारे पैतरें आजमाएं। कभी टॉपलेस होने की बात,तो कभी न्यूड होने की बात कही। पर इन सबके बाद भी वह शो को नही जीत पाई।

Read More-Aamir Khan की बेटी आइरा के जन्मदिन के खास मौके पर दिखाई दीं Fatima Sana Shaikh, लोगों ने शुरु की अफेयर की बातें

Tags: अली मर्चेंट, पूनम पांडे, लॉकअप,
Exit mobile version