Ponniyin Selvan 2
Ponniyin Selvan 2

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी यह फिल्म में बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 (Ponniyin Selvan 2) ने न सिर्फ साउथ में बल्कि नॉर्थ इंडिया और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।

बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई कर रही Aishwarya Rai की फिल्म Ponniyin Selvan 2, कई फिल्मों के तोड़ रही रिकॉर्ड

ताबड़तोड़ कमाई कर रही ऐश्वर्या राय की फिल्म Ponniyin Selvan 2

बता दें कि, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि, ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आसानी से आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसी बीच एक फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 से जुड़े नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम द्वारा अभिनीत फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अब 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बारे में जानकारी खुद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भी है।

मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 की कमाई के आंकड़े देखने के बाद मेकर और फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम के अलावा कार्थी, त्रिशा कृष्णन, जयराम जयम रवी, ऐश्वर्या लक्ष्मी और प्रकाश राज जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए आए हैं।