Lockup की हार को नहीं सहन कर पा रही Payal Rohatgi, अब निशा रावल की पर्सनल लाइफ में घुसी एक्ट्रेस

रियलिटी शो लॉकअप (Lockup) का खत्म हो चुका है लेकिन इस शो को लेकर घमासान अभी भी चालू है। शो की कंटेस्टेंट रही पायल रोहतगी (Payal Rohatgi)अभी अपनी हार से बाहर नहीं आ पाई हैं। पिछली बार उन्होंने मुनव्वर फारूकी पर कटाक्ष करते हुए पोस्ट किया था। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि धाकड़ का फ्लॉप होना उनका कर्मा है। अब पायल ने लॉकअप की कंटेस्टेंट निशा रावल के पर्सनल लाइफ पर कमेंट किया है और करन मेहरा को सपोर्ट करते हुए कहा है कि उम्मीद करते हैं उन्हें कानूनी सम्मान मिलेगा।
निशा पर लगे आरोप
ज्ञात हो कि बीते कुछ दिन पहले ही करण मेहरा ने एक इंटरव्यू में निशा रावल पर गलत तरीके से उनको फंसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि निशा ने उनके घर, पैसे और बिजनेस पर आधिपत्य जमा लिया है। वह कोर्ट में इस मामले को लड़ रहे हैं और जीत कर रहेंगे। करन ने तो यह भी बताया था कि उनके बेटे से भी निशा उनको मिलने भी नहीं देती हैं और मुश्किल एक बार ही बेटे के बात हो पाई है। करन के इंटरव्यू को पायल ने शेयर किया।
कैप्शन में लिखी यह बात
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पायल ने लिखा सब आप पर हंसते हैं क्योंकि आप नहीं जानते कि आप यह करने में कितने सक्षम हैं। यह वही है जो मैं करने में सक्षम हूं। इसमें दुख की बात तो यही है कि महिलाएं पति के साथ मामले को निपटाने के लिए अपने बच्चे का प्रयोग करती हैं और पति के परिवार पर झूठे आरोप लगाने का अनैतिक काम करती है यह वाकई बहुत बुरा है। आशा करती हूं कि करन मेहरा अपने बच्चे से मिल पाए और उन्होंने कानूनी सम्मान मिल सके।
ज्ञात हो कि निशा रावल और पायल रोहतगी के बीच में शो के दौरान दोस्ती रही है, लेकिन बाद में उनके बीच झगड़े होना शुरू हो गए थे।
Read More-Bollywood में सेलेब्स को बेडरूम में पकड़ा गया एक साथ
Tags: करन मेहरा, निशा रावल, पायल रोहतगी,