Neetu Kapoor ने Nora Fatehi संग डांस दीवाने के मंच पर दिलबर गाने से लगाई आग, वीडियो वायरल

By Satyodaya On May 26th, 2022
Neetu Kapoor ने Nora Fatehi संग डांस दिवाने के मंच पर दिलबर गाने से लगाई आग, वीडियो वायरल

इन दिनों रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स काफी चर्चा में है। इस शो में बीते दिनों नीतू कपूर,नोरा फतेही (Neetu Kapoor, Nora Fatehi) और कोरियोग्राफर मर्जी पेस्टनजी जज के रूप में देखा गया है। इन तीनों ने शो की लाइमलाइट छीन ली है। शो में डांस दीवाने के सेट का एक डांस वीडियो सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।

नोरा संग नीतू कपूर ने किया डांस

असल में शो के मेकर्स ने अभी हाल ही में एक लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस प्रोमो वीडियो में डांस दीवाने के सेट पर नीतू कपूर, नोरा फतेही के साथ डांस कर रही है। उनके साथ कोरियोग्राफर मर्जी भी नजर आए हैं। इस वीडियो में नीतू कपूर, नोरा फतेही के गाने दिलबर दिलबर सॉन्ग पर डांस करती नजर आई हैं, तो वही नोरा फतेही अपने कातिलाना मूव्स से स्टेज में आग लगा रही है।

वायरल हुआ वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अगर उनके लुक की बात की जाए तो नोरा ऑरेंज कलर की हाई थाई स्लिट गाउन पहने हुए हैं। वो बहुत ही अलग दिखाई दे रही हैं। लोगों को नीतू कपूर और नोरा फतेही का अंदाज बहुत अच्छा लग रहा है। ज्ञात हो कि नीतू का यह प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो में नोरा के साथ साथ नीतू कपूर के डांस की बहुत ही तारीफ कर रहे हैं।

नोरा फतेही अपनी इस ऑरेंज हाई थाई स्लिट ड्रेस से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। किसी ने उनके इस लुक को गॉर्जियस, स्टनिंग तो किसी ने उनको ब्यूटीफुल कहा है।

Read more-सामने आया Zareen Khan की फिल्म का ट्रेलर, इस मुद्दे को ध्यान में रख लिखी गयी स्टोरी

Tags: डांस दीवाने, नीतू कपूर, नोरा फतेही, मर्जी पेस्टनजी,