नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी के साथ चल रहा है विवाद, नवाज के भाई ने खुद दिया ऐसा बयान

बॉलीवुड के नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की एक्टिंग स्किल्स से तो सभी वाकिफ हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी इन दिनों काफी विवाद हो रहा है। नवाजुद्दीन और उनकी पत्नी आलिया का विवाद अब काफी बढ़ चुका है। वहीं, इस मामले में नवाजुद्दीन के भाई का भी रिएक्शन सामने आया है। दोनों के बीच का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। वहीं, अब नवाज के भाई शमास भी आलिया के समर्थन में उतर आए हैं।
नवाज के भाई ने लिया भाभी का पक्ष
पति पत्नी के बीच के विवाद को लेकर अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास का भी रिएक्शन सामने आया है। दोनों के रिश्ते को लेकर शमास कहते हैं,
“मैंने 2020 में नवाज के साथ काम करना बंद कर दिया था। कुछ महीनों बाद उनके बीच की बातें पब्लिकली हो गई। मैं बहुत संभाल के रखता था हर बात को। जब मेरे जाने के बाद दूसरे नॉन-डिजर्विंग लोग उनके साथ जुड़ गए, तो मुझे लगता है कि वे नहीं जानते कि इंडस्ट्री में एक सेलिब्रिटी बनने की प्रक्रिया क्या होती है”।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि
“मैंने बहुत टीवी किया था और एक या दो शो का निर्देशन भी किया था। नवाज ने फिर मुझे उनके साथ शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों को चाहते हैं जो उनके अपने हों। साल 2019 में मेरी फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ रिलीज के लिए आई। सच कहूं तो मैं नवाज को फिल्म में नहीं लेना चाहता था। मुझे लगा कि हमारी पर्सनल इक्वेशन खराब हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने जोर देकर कहा कि मैं नवाज को कास्ट करूं”।
वायरल हो रहा है वीडियो
वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आलिया रोते हुए कहती दिख रही हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बच्चों की कस्टडी चाहता है, लेकिन मैं आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस आदमी को ये नहीं पता कि उसके बच्चे छोटे से बड़े कब हो गए। जिसे बच्चों का डायपर तक बदलना न आता हो, वो आज अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करके मुझसे मेरे बच्चे छीनना चाहता है।
Tags: नवाजुद्दीन सिद्दकी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया,