Nawazuddin Siddiqui
Nawazuddin Siddiqui

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी फिल्म जोगीरा सा रा रा को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म जोगीरा सा रा रा बीते दिन यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से मेकर्स लगातार प्रमोशन कर रहे थे। वहीं टीजर, पोस्टर और ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी ज्यादा क्रेज था।

हालांकि अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जोगीरा सा रा रा फिल्म को लेकर जैसी उम्मीद जताई जा रही थी वो पूरी नहीं हो पाई है।

जब Kubra Sait ने Nawazuddin Siddiqui से कहा, चल ना सेक्स सीन करते हैं, अभिनेत्री ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Nawazuddin Siddiqui की जोगीरा सा रा रा का बॉक्स आफिस कारोबार

फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। आइए जाते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सा रा रा ने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कारोबार किया है। ताजा खबरों के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म जोगीरा सा रा रा ने अपने ओपनिंग डे पर महज 40 लाख का बिजनेस किया है, जो उम्मीद से बेहद कम है। बता दें कि, फिल्म को ना तो फिल्म क्रिटिक्स ने पसंद किया ना ही ऑडियंस ने। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाएगी।

वीकेंड पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म के कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। पहले दिन की कमाई को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है, उस हिसाब से ये शायद ही अपना बजट ही निकाल पाए।

अगर हम बात करें फिल्म जोगीरा सा रा रा की तो इसे कुशन नंदी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा संजय मिश्रा, महाक्षय चक्रवर्ती और जरीना वहाब जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।