Naga Chaitanya की कस्टडी ने BO पर 4 दिनों कमाए इतने करोड़

Naga Chaitanya की फिल्म Custody ने बॉक्स आफिस पर 4 दिनों में कमाए इतने करोड़, देखें ताजा आंकड़े

Naga Chaitanya

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) इन दिनों अपनी फिल्म कस्टडी को लेकर सुर्खियों में है। आपको बता दें कि उनकी फिल्म कस्टडी बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को रिलीज के बाद दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो चुके हैं और इन 3 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की है।

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म कस्टडी ने अच्छा कलेक्शन किया है। अब फिल्म के चौथे दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) की फिल्म कस्टडी तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। फिर भी इस फिल्म का कलेक्शन ठीक-ठाक हो रहा है।

समांथा रूथ से तलाक लेने के बाद Naga Chaitanya करने जा रहे हैं दूसरी शादी,आखिर किस लड़की के साथ लेगें सात फेरे!

Naga Chaitanya की फिल्म कस्टडी ने 4 दिनों में कमाए इतने करोड़

वहीं खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि, अगर फिल्म को हिंदी समेत दूसरी भाषाओं में रिलीज किया जाता तो इसके और भी अच्छे आंकड़े दर्ज होते। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नागा चैतन्य की फिल्म सिंगल भाषा में रिलीज हुई है। इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार बताया जा रहा है। फिल्म कस्टडी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.2 करोड़, दूसरे दिन 1.68 करोड़, तीसरे दिन 1.75 करोड और चौथे दिन 1 करोड़ रूपए कमाए हैं। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक कुल 7.63 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

आपको बता दें कि कस्टडी फिल्म का बजट 35 के आसपास है और इस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन काफी शानदार है। फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा कीर्ति शेट्टी और अरविंद स्वामी जैसे कलाकार लीड रोल में नज़र आए हैं।

Exit mobile version