Munmun Dutta को इस शख्स की वजह से मिली थी Taarak Mehta शो में एंट्री

By Satyodaya On April 30th, 2022
Munmun Dutta को इस शख्स की वजह से मिली थी Taarak Mehta शो में एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो लगभग 14 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है इस शो में मुनमुन दत्ता यानी कि बबीता जी का रोल 14 साल पुराना ही है। मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) इस रोल के जरिए ही बहुत फेमस हो चुकी हैं। लेकिन क्या आप यह बात जानते हैं कि आखिर किस तरह से मुनमुन दत्ता को बबिता जी (Babita ji) का रोल मिला?

किस शो में दिखी थी मुनमुन दत्ता?

हम सब बराती सीरियल में बबिता जी

साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू हुआ था। सबसे पहले मुनमुन दत्ता टीवी शो हम सब बाराती में काम कर चुके थे। इसके बाद उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम करना शुरू किया।

हम सब बराती सीरियल में बबिता जी

इस समय उनको एक महिला का किरदार निभाना था जो कि शादीशुदा होने के साथ-साथ बहुत ही स्टाइलिश थी। इस शो में बढ़िया काम किया और इस रोल को आईकॉनिक बना दिया।

इनकी वजह से मिली शो में एंट्री

Munmun Dutta दिलीप

तारक मेहता उल्टा चश्मा शो का हिस्सा दिलीप जोशी भी है। बीते 14 सालों से वह इस रोल को कर रहे हैं। इस बारे में खास बात यह है कि मुनमुन दत्ता की लिस्ट शो में एंट्री भी जेठालाल यानी कि दिलीप जोशी ने हीं करवाई थी। दिलीप जोशी इस शो से जुड़ने से पहले बबीता जी यानी कि मुनमुन दत्ता के साथ हम सब बराती टीवी सीरियल में काम करते थे। तारक मेहता में पहले दिलीप जोशी की एंट्री हुई। उसके बाद जब बबिता जी के किरदार के लिए नए चेहरे की तलाश हो रही थी तब उन्होंने मुनमुन दत्ता का नाम मेकर्स को सुझाया। अब हाल तो आप सभी लोग जानते हैं यह टीवी शो रियल लोगों को बहुत पसंद आता है।

Read More-Taarak Mehta की छोटी सोनू Nidhi Bhanushali ने पहनी क्रोशिया से बनी हुई बिकिनी

Tags: तारक मेहता का उल्टा चश्मा, बबिता जी, मुनमुन दत्ता,