इन 4 बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, एक ने तो सरेआम बता दिया था धोनी के साथ संबंध को धब्बा

By Twinkle Chaturvedi On August 19th, 2022
इन 4 बॉलीवुड अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं महेंद्र सिंह धोनी, एक ने तो सरेआम बता दिया था धोनी के साथ संबंध को धब्बा

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का भारतीय क्रिकेट में योगदान किसी से छिपा नहीं हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को हर ट्रॉफी जितवाई हैं। धोनी वर्तमान में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं। लेकिन धोनी आज भी क्रिकेट की दुनिया के चर्चित खिलाड़ियों में  शामिल रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी जब भारतीय खिलाड़ी हुआ करते थे तब उनके अफेयर को लेकर खबरे आग की तरह फैला करती थी। महेंद्र सिंह धोनी का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया हैं। आज हम आपको धोनी के सबसे चर्चित अफेयर के बारे में बताने वाले हैं-

1. दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (DEEPIKA PADUKONE) बॉलीवुड की सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका पादुकोण वह पहली अभिनेत्री हैं जिनका नाम धोनी से काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा हैं। दोनो की नजदीकियों के चर्च काफी जोरों पर थे। लेकिन तभी यह कहानी लव ट्राइंगल में बदल गई। दीपिका का नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ने लगा जिसके बाद धोनी दीपिका से अलग हो गए।

धोनी दीपिका के दीवाने थे उन्होने सरेआम दुनिया के सामने यह बात कबूली भी थी। ओम शांति ओम के एक इवेंट के वक्त धोनी ने दीपिका को अपना क्रश भी बताया था। दीपिका भी धोनी को चियर करने एक मैद के दौरान स्टेडियम में देखी गई थी। हालांकि दोनों की कहानी आगे नहीं बढ़ी। भी दोनों ही अपनी जिंदगी में खुशी के पल बिताते नजर आते हैं।

2. असिन

असिन (ASIN) साऊथ सिनेमा और हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्री रही हैं। असिन के साथ भी माही का रिश्ता रह चुका हैं। असिन ने आमिर खान के साथ गजनी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद वो हिंदी सिनेमा में काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी और असिन के संबंध के बारे में खबरे आनी शुरू हो गई।

इसकी शुरूआत तब हुई जब धोनी और असिन एक ही क्लोथिंग ब्रांड के ब्रांड एंबसडेर थे। महेंद्र सिंह धोनी असिन के घर जाते भी देखे गए थे। हालांकि कि ये रिश्त भी आगे नहीं बढ़ पाया और फिर दोनो की ब्रेकअप की खबरें आने शुरू हुई।

3. राय लक्ष्मी

राय लक्ष्मी (RAI LAXMI) महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एंबसडेर रह चुकी हैं। साल 2008 में दोनों को हमेशा एक साथ देखा जाता था। लेकिन फिर अचानक से साल 2009 में दोनो की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। राय लक्ष्मी ने धोनी से ब्रेकअप के बाद एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होने अपने रिश्ते को लेकर बात कही थी।

राय लक्ष्मी की कहना था कि धोनी के साथ उनका रिश्ता एक दाग हैं जो कभी नहीं हटेगा। राय  लक्ष्मी ने यह भी कहा था कि धोनी आगे बढ़ गए उन्होने शादी कर ली और अब सब खत्म हैं। धोनी और साक्षी ने साल 2010 में शादी की थी।

4. प्रीति सिमोस

इन 3 अभिनेत्रियों के अलावा धोनी का नाम प्रीति सिमोस (PRETTI SIMOS) से भी जोड़ा गया हैं। प्रीति अभिनेत्री नही हैं वह टेलिविजन शो कॉमेजी नाइट विद कपिल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा थी। हालांकि धोनी और प्रीति काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती लगभग 16 साल पुरानी हैं।

Tags: असिन, दीपिका पादुकोण, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी,