दुबई के फैशन इवेंट में Malaika Arora के साथ फैंस ने कर दी धक्का-मुक्की, अभिनेत्री का रिएक्शन हुआ वायरल

दुबई के फैशन इवेंट में Malaika Arora के साथ फैंस ने कर दी धक्का-मुक्की, अभिनेत्री का रिएक्शन हुआ वायरल

Malaika Arora

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। उन्हें फिटनेस और स्टाइलिश क्वीन भी कहा जाता है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 49 साल की हो चुकी है लेकिन इस उम्र में भी उनकी फिटनेस देखकर कई बॉलीवुड की यंग अभिनेत्रियां भी हैरान रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फिटनेस का कोई जवाब नहीं। आपको बता दें कि वो अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए जिम में कमरतोड़ मेहनत करती हैं और खूब पसीना भी बहाती हैं।

Malaika Arora ने अर्जुन कपूर से शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कब करने वाली हैं वो शादी

फैंस के बीच फंसी Malaika Arora

अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मलाइका अरोड़ा फैंस से चारों तरफ गिरी हुई नजर आ रही है। दरअसल बात यह कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा दुबई में एक फैशन इवेंट का हिस्सा बनी थी और इस दौरान कई लोग अभिनेत्री के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए पहुंचे। अभिनेत्री जैसे ही लोगों के पास पहुंची तो लोगों का हुजूम चारों तरफ घिर गया। अभिनेत्री के चारों तरफ से घिरी नजर आ रही है।

Malaika Arora का निकलना हुआ दूभर

इस कारण कई लोगों ने धक्का-मुक्की भी की, जिस दौरान मलाइका अरोड़ा थोड़ी असहज नजर आ रही है। बता दें कि, अभिनेत्री के साथ कई लोग तस्वीरें क्लिक कराने के लिए जूझते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि मलाइका के बॉडीगार्ड भी वहां मौजूद थे। जो लगातार फैंस को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि अभिनेत्री इस दौरान थोड़ी अनकंफरटेबल नजर आ रही है। अगर हम बात करें मलाइका अरोड़ा की तो वो पिछले काफी समय से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में है और वह इन दिनों यूरोप में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

Exit mobile version