जानिए कैसे हुई थीं महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत, हकीकत का अब चला पता, खूबसूरती में थी अभिनेत्रियों से भी आगे

By SM MEDIA On June 7th, 2023
महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(mahendra singh dhoni) अपनी शानदार बल्लेबाजी और क्रिकेट रिकॉर्ड की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. महेंद्र सिंह धोनी लव अफेयर(love affair) की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वह इंडियन टीम के एक सफल कप्तान भी रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी पीरियड में इंडियन टीम को कई सारे बड़े मंच पर विजय दिलाई है. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वह हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं. माही के करियर और लव लाइफ को फिल्म के जरिए पर्दे पर दिखाया गया है.

दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था धोनी का किरदार

महेंद्र सिंह धोनी को अक्सर अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी(sakshi singh dhoni) व बेटी जीवा के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता हैं. उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो अपने इन्स्टा अकाउंट से शेयर करती हैं. लेकिन सालों पहले आई उनकी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (M.S. Dhoni: The Untold Story) में उनकी लव लाइफ के बारे में दिखाया गया हैं. जिसमे उनकी गर्लफ्रेंड की कार एक्सीडेंट में मौत हो जाती है.

बता दें दिवंगत एक्टर सुशांत राजपूत(Sushant Singh Rajput) ने इस फिल्म में माही का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी जर्नी के साथ-साथ लव लाइफ के बारे में दिखाया गया है. वहीं उनकी क्रिकेट जर्नी के दौरान वह प्लेन से सफर करते हैं जहां उनकी मुलाकात उनकी फैन प्रियंका झा नाम की लड़की से होती है और यहां मुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल जाती है, लेकिन दोनों की प्रेम कहानी पूरी नहीं होती क्योंकि अचानक ही बीच में कार एक्सीडेंट होता हैं और प्रियंका झा(priyanka jha) की मौत हो जाती हैं.

 कार एक्सीडेंट से हुई थी महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड की मौत

फिल्मों में ही नहीं रियल लाइफ में एमएस धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका झा की मौत कार एक्सीडेंट(car accident) में हुई थी. लेकिन रियल लाइफ के बारे में तो धोनी ने भी शायद किसी को नहीं बताया. हालांकि फिल्मों में दिखाया गया है. प्रियंका के इस तरह चले जाने के बाद उनके खेल प्रदर्शन पर भी काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा, हालांकि जब उनकी मुलाकात साक्षी से हुई तो उनकी दुनिया बदल गई. उन्हें साक्षी में दिखती थी प्रियंका झा की झलक. यही वजह हैं कि बाद उन्होंने साक्षी से शादी कर ली. अब इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है.

Tags: प्रियंका झा, महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी सिंह धोनी,