रोमांटिक सीन्स करते वक्त इन 5 बॉलीवुड एक्टरों ने पार की अपनी हदें, जानिए फिर क्या हुआ?

By Vaishali shukla On May 20th, 2022
रोमांटिक सीन्स करते वक्त इन 5 बॉलीवुड एक्टरों ने पार की अपनी हदें, जानिए फिर क्या हुआ?

बॉलीवुड में कई तरह की फ़िल्में बनती है जैसे-एक्शन ,रोमांस, कॉमेडी और थ्रीलर आदि. वैसे तो सभी दर्शकों की पसंद अलग-अलग होती है, लेकिन अधिकतर दर्शक फिल्मों में रोमांस का तड़का देखने के लिए ज्यादा उत्सुक रहते है. हमारे  फ़िल्मी जगत में कई सारी ऐसी फिल्में बनी है, जिसमें रोमांस का लेवल काफी ज्यादा हाई था.

वैसे तो किसी भी फिल्म में रोमांटिक सीन देते हुए एक्टर्स  को अपनी लिमिट पता होती है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसे एक्टर्स भी सामने आए है. जो रील लाइफ में एक्टिंग करते समय रीयल लाइफ में पहुँच गए है और अपनी हदें पार कर दी. आज हम आपको ऐसे ही 5 एक्टर्स के बारे में बताएँगे जो रील लाइफ में अपनी हदे पार कर चुके है .

रंजीत और माधुरी

रील लाइफ में अपनी हदें पार करने वाले बॉलीवुड एक्टर रंजीत(RANJEET) का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. बता दे इस एक्टर ने 80 और 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में रेप सीन किया है. इनको इन सीन्स की वजह से काफी ज्यादा पोपुलैरिटी भी मिली.  इस एक्टर ने साल 1989 में मिथुन और माधुरी के एक फिल्म में भी ऐसा एक सीन किया था.

बता दे एक फिल्म सीन में रंजीत को माधुरी दीक्षित के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करना होता है. खबरों के अनुसार, इस सीन के शूटिंग के वक्त रंजीत अपने ऊपर कंट्रोल नहीं कर पाए थे, जिस वजह से माधुरी दीक्षित काफी ज्यादा डर गई थी.

रणबीर कपूर और एवलिन शर्मा

अभी हाल ही में अलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधे एक्टर रणीर कपूर(RANVEER KAPOOR) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बता दे साल 2013 में रिलीज फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ काफी ज्यादा हिट हुई थी. इस फिल्म में एक सीन था, जहाँ एक्ट्रेस एवलिन शर्मा के घुटने में चोट लग जाती है, जिसके बाद रणबीर कपूर को उनसे फ्लर्ट करना होता है.

खबरों की माने तो एक्टर रणबीर कपूर, एवलिन शर्मा से फ्लर्ट करने में इतने ज्यादा बिजी हो गए थे कि निर्देशक अयान मुखर्जी के तीन बार कट बोलने के बाद भी वो नहीं रुके थे. इस सीन के बाद उनको काफी ज्यादा शर्मिंदा होना पड़ा था.

विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित

तीसरे नंबर पर है बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना(VINOD KHANNA). इन्होंने फिल्म दयावान में माधुरी दीक्षित के साथ कई सारे हॉट सीन किये है. बता दे इस फिल्म के एक सीन में विनोद खन्ना एकदम बेकाबू हो गए थे. इस सीन के लिए माधुरी दीक्षित की भी आलोचना की गयी थी. इस फिल्म के बाद ही माधुरी ने हॉट सीन देना बंद कर दिया था.

दिलीप ताहिल और जया प्रदा

बॉलीवुड एक्टर दिलीप ताहिल(DILIP TAHIL) का नाम भी इस लिस्ट में है. बता दे एक फिल्म में दिलीप ताहिल को एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ एक इंटीमेट सीन शूट करने को कहा गया था, लेकिन कैमरा रोल ऑन होते ही दिलीप ताहिल ने जया प्रदा को कसकर पकड़ लिया था.

डायरेक्टर के कई बार बोलने के बाद भी उन्होंने जया प्रदा को नहीं छोड़ा था. जया ने खुद को कई बार छुड़ाने का प्रयास किया और जब एक्टर ने उनको नहीं छोड़ा तो, उन्होंने दिलीप को एक जोरदार थप्पड़ मार दिया और कहा कि ये रील लाइफ है, रीयल नहीं है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीस

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा(SIDDHARTH MALHOTRA). बता दे फिल्म ‘ए जैंटलमेन’ में एक्टर सिद्धार्थ मलहोत्रा और जैकलिन फर्नांडीस को एक किसिंग सीन करना था. इस सीन की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे को किस करते वक्त इतना खो गए थे कि उन्हें डायरेक्टर के कट की आवाज ही नहीं  सुनाई दी. कुछ समय बाद जब पास जाकर यूनिट के लोगों ने उन पर चिल्लाए, तब उनको समझ आया कि उनसे क्या हुआ है.

Tags: जया प्रदा, दिलीप ताहिल, माधुरी दीक्षित, रंजीत,