LATA MANGESHKAR की विरासत को बढ़ाने के लिए आगे आईं ये 3 लड़कियां, बचपन से लता जी का रहा है इनके सिर पर हाथ

By RAHUL SINGH On February 12th, 2022
LATA MANGESHKAR

स्वर कोकिला व भारत रत्न से सम्मनित लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को निधन हो गया. LATA MANGESHKAR के यूं चले जाने को कला की दुनिया में एक बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है. जिसे पूरा कर पाना नामुमकिन हैं. सुरों की देवी लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीत की साधना(music practice) करने में बिता दिया. अपने संगीत प्रति हद से ज्यादा प्रेम के चलते ताउम्र शादी तक नहीं की थी. लता जी ही नहीं उनका पूरा परिवार संगीत से जुड़ा हुआ है. ऐसे में LATA MANGESHKAR की तीसरी पीढ़ी भी उनकी संगीत के विरासत को आगे बढाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

LATA MANGESHKAR भाई-बहनों में थीं सबसे बड़ी

LATA MANGESHKAR

92 साल की लता मंगेशकर अपने भाई- बहनों में सबसे बड़ी थी. उनसे छोटे उनके तीन बहनें और एक भाई है. लता की छोटी बहनें उषा मंगेशकर आशा मंगेशकर, और मीना मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री(music industry) में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है और वहीं अब लता मंगेशकर की तीसरी पीढ़ी भी संगीत की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने की एक दम जुटी हुई है.

राधा मंगेशकर

Radha Mangeshkar

राधा मंगेशकर(radha Mangeshkar) LATA MANGESHKAR की भतीजी हैं. वह उनके छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर(Hridaynath Mangeshkar) की बेटी हैं. राधा अपनी बुआ लता के बेहद करीब थीं. उन्हें भी अपनी बड़ी बुआ की तरह बचपन से गाने का बेहद शौक है.

राधा महज 7 साल की उम्र से ही मंच पर गाना गाना शुरू कर दिया था और इन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ले रखी है. जानकारी के मुताबिक राधा मंगेशकर ने हिंदी के अलावा बंगाली और मराठी भाषा में भी गाना गाए हैं.

यह भी पढ़ें: MALAIKA ARORA व अर्जुन कपूर की शादी की खबर पर दुखी हो अरबाज खान ने कही ये बात

जनाई भोसले

लता की छोटी बहन आशा भोसले(asha bhosle) की पोती जनाई भोसले(zanai Bhosle) ने भी म्यूजिक इंडस्ट्री में करियर बनाने में जुटी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक जनाई आशा भोसले के बेटे आनंद की बेटी हैं. वह सोशल मीडिया(social media) पर खूब एक्टिव रहती हैं. अक्सर वह अपनी खूबसूरत फोटोज व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. जनाई भोसले अपनी दादी आशा भोसले के नक्शे कदम पर चलकर म्यूजिक इंडस्ट्री में पांव जमाना चाहती हैं.

https://www.instagram.com/p/CZRLloMNP7o/

रचना खडीकर शाही

Rachana Khadikar

मीना मंगेशकर की बेटी रचना खडीकर का नाम सिंगर की लिस्ट में शामिल है. रचना भी सभी की तरह सिंगिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती हैं.  रचना खडीकर शाही(Rachna Khadikar Shahi) ने महज 5 साल की उम्र से ही अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत कर दी थी.

यह भी पढ़ें: अंबानी परिवारी की बहू TINA AMBANI के पीछे पड़े थे संजय दत्त करना चाहते थे शादी, इस वजह से अधुरा रह गया सपना

Tags: आशा भोसले, जनाई भोसले, राधा मंगेशकर, लता मंगेशकर,