‘स्वर कोकिला’ LATA MANGESHKAR ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा,5 साल की उम्र शुरू किया था करियर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) ने आज 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. LATA MANGESHKAR के इस तरह दुनिया छोड़ जाने से बॉलीवुड समेत उनके चाहने में वालों में शोक की लहर दौड़ गई.
LATA MANGESHKAR को हुआ था कोरोना
92 साल की स्वर कोकिला LATA MANGESHKAR पिछले एक महीने से काफी बीमार चल रहीं थीं. 8 जनवरी को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी. जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर को को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था.
लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वह लगातार अपनी बीमारी से लड़ रही थीं. इलाज के दौरान बस 2 दिन के लिए उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया था. फिर जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी फिर से लता को वेंटिलेटर सपोर्ट पर लाया गया था.
लता दीदी के निधन की खबर से सभी हुए दुखी
सोशल मीडिया पर लता के निधन की खबर आने के बाद पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस काफी दुखी और हैरान हैं. सभी सिंगर्स उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं. फैंस की आंखें नम हैं. आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है. लता मंगेशकर की मीठी और बेहतरीन आवाज के सभी दीवाने थे. आज 92 साल की उम्र ये आवाज पूरी तरह से बंद हो गई.
5 साल की उम्र में लता ने शुरू किया था सिंगिंग का सफर
भारत रत्न LATA MANGESHKAR का म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा योगदान रहा था. जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है. 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गा चुकी हैं. लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था. वह तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी पा चुकी थीं. इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था.
लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब LATA MANGESHKAR ने अपने पूरे घर की जिम्मेदारी अपने मजबूत कन्धों पर उठा ली थी.उन्होंने अपने भाई-बहनों की लाइफ संवारने के लिए कभी शादी नहीं की थी. भले ही आज लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया हो,लेकिन अपने सदाबहार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गई हैं.
Tags: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, लता मंगेशकर,