एक्टर कुमार गौरव की बेटी सांची ने सुन्दरता के मामले में छोड़ा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसस को पीछे

By Vaishali shukla On June 21st, 2022
एक्टर कुमार गौरव की बेटी सांची ने सुन्दरता के मामले में छोड़ा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसस को पीछे

कुमार गौरव बॉलीवुड जगत के एक बेहतरीन एक्टर्स में से एक है.  कुमार गौरव को 80 के दशक में ‘चॉकलेटी बॉय’ के नाम जाना-जाता था.  फिल्म ‘लव स्टोरी’ से एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. ये मूवी उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. इन्होंने अपनी एक्टिंग के दम से लाखों फैंस बनाएं है. साथ ही एक्टर ने कई हिट फिल्मों में भी अभिनय किया.  इन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया . कई सारी हिट फ़िल्में देने के बाद एक्टर ने हिंदी सिनेमा जगत को टाटा-बाय बाय कह दिया और एक्टिंग जगत से दूर हो गए है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कुमार गौरव  सुपरस्टार राजेंद्र कुमार के लाडले बेटे है. कुमार गौरव भले ही फ़िल्मी जगत से दूर हो, लेकिन आपको बता दें इनकी बेटी साँची किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है आइये जानते है..

इस बॉलीवुड एक्टर की बेटी से की थी कुमार गौरव ने शादी

आपको बता दें राजेंद्र कुमार और एक्टर सुनील दत्त एक -दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे. इसी वजह से सुनील दत्त ने अपनी बेटी नम्रता की शादी अपने दोस्त राजेंद्र कुमार के बेटे गौरव के साथ की थी. शादी के बाद दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने. इनकी बड़ी का नाम है सांची है, जिन्होंने बॉलीवुड एक्टर बिलाल अमरोही के साथ शादी की है. बिलाल ने बॉलीवुड में ‘ओ तेरी!’ मूवी से अपने करियर किस शुरुआत की थी. वहीं इनकी छोटी बेटी का नाम सिया है. वो भी काफी सुन्दर है. आप सभी को बता दें कि बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त रिश्ते में सांची और सिया के मामा है.

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं कुमार गौरव की बेटी

आपको बता दें सांची काफी ज्यादा ख़ूबसूरत है. वो किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लगती है. सांची काफी हद्द तक अपनी नानी यानी नरगिस दत्त के जैसी लगती है. साची इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी कोई न कोई न्यू फोटो शेयर करती रहती है. खूबसूरत होने के साथ-साथ सांची काफी टैलेंटेड भी है. वो पेशे से एक फैशन डिजाइनर है. उनका अपना खुद का एक स्टोर भी है.

Tags: कुमार गौरव, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त,
Exit mobile version