बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके का हुआ देहांत, पत्नी और बच्चों के लिए छोड़ गए है करोड़ो की सम्पति

By Vaishali shukla On June 3rd, 2022
बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके का हुआ देहांत, पत्नी और बच्चों के लिए छोड़ गए है करोड़ो की सम्पति

बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर केके यानी कृष्ण कुमार कुनाथ का मंगलवार यानी 31 मई की शाम को देहांत हो गया.  53 साल की आयु में सिंगर ने इस दुनिया से विदा ले ली. आपको बता दें सिंगर केके कोलकाता शहर में एक म्यूजिक इवेंट में पहुंचे थे. म्यूजिक इवेंट में परफोर्मेंस के समय वें नीचे गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें एक हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. कुछ देर बाद वहां के डॉक्टरों ने उनको मृत करार दे दिया.

उनकी मौत के बाद से संगीत जगत में मातम का मौहाल छा गया है. हर कोई उनकी अचानक मृत्यु हो जाने से काफी ज्यादा हैरान है. आज हम आपको केके के सम्बंधित कुछ बातें बताने जा रहे है. आइये जानते है..

अपनी फॅमिली के लिए करोड़ों के संपत्ति छोड़ गए है केके

आपको बता दें सिंगर KK  ने साल 1991 में अपने बचपन के प्यार ज्योति से शादी की थी. शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए. उनकी बेटी का नाम तमारा है और उनके बेटे का नाम कृष्णा है. मशहूर बॉलीवुड सिंगर केके अपने फैमली के लिए करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए है.  एक रिपोर्ट के अनुसार उनकी कुल नेटवर्क एक से तीन मिलियन डॉलर तक की है. उनका परिवार उनकी मौत से काफी ज्यादा सदमे में है.

KK ने अपने सिंगिंग करियर की ऐसे की थी शुरुआत

आपको बता दें साल 1994 में KK  म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए लुइस बैंक्स और रंजीत बरोट के पास पहुंचे थे,वहां जाकर उन्होंने अपना पहला डेमो पेश किया था. जिसके बाद केके को यूटीवी पर इनवाइट  किया गया था.केके ने अपने 4 साल के सिंगिंग करियर में 35 सौ से भी ज्यादा जिंगल गाए है.

केके को पहला ब्रेक लेस्लेलुईस के द्वारा मिला था. जिसके बाद उनको बॉलीवुड म्यूजिक कम्पोज़र और सिंगर एआर रहमान के हिट गाने ‘कल्लूरी साल’ और ‘हेलो डॉ’ के साथ बॉलीवुड में लांच किया गया था. KK  ने सलमान खान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में तड़प तड़प के गाने को भी अपनी आवाज दी है.

Tags: एआर रहमान, कृष्ण कुमार कुनाथ, केके,
Exit mobile version