शादी के बाद अब जल्दी ही कियारा आडवाणी चाहती हैं जुड़वा बच्चे? शादी के पहले से की है फैमिली प्लानिंग

By Sameeksha dixit On February 8th, 2023
कियारा अडवाणी

कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी बड़ी ही धूम धाम से 7 फरवरी को हो गई है. शादी के बाद ज्यादातर लोगों का सवाल होता है की बच्चे कब करोगे. अब सवाल उठ रहा है की क्या सिड और कियारा फैमिली प्लानिंग कर रहें हैं. आइए आपको बताते हैं की कियारा क्यों बनना चाहती हैं माँ.

कियारा अडवाणी ने शादी के पहले से ही कर रखी थी फैमिली प्लानिंग

कियारा अडवाणी को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार है.  शेरशाह की डिंपल ने एक इंटरव्यू में इस बात को साझा किया था बच्चों से प्यार होने की वजह से उन्होंने अपनी माँ के स्कूल में जॉब की है. बॉलीवुड के कई यंग और स्टार कपल अब पेरेंट्स बन चुगें हैं. जिनमें प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस, अनुष्का-विराट, सोनम कपूर-आनंद आहूजा और आलिया-रणबीर के नाम शामिल हैं.

कियारा अडवाणी ने अपनी गुड न्यूज़ फिल्म के प्रमोशन के वक़्त बताया था की उनको माँ बनना है. दरअसल, गुड न्यूज़ फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था की प्रेग्नेंट महिलाओं को लड्डू खाने के लिए कहा जाता है. तो इस पर शेरशाह की डिंपल से पूछा गया था की उन्होंने कभी लड्डू खाए.

कियारा अडवाणी ने कहा था की वो अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई हैं. लेकिन वो जल्दी ही प्रेग्नेंट होना चाहती हैं. ताकि वो कुछ भी खा सके. आगे कियारा ने कहा था की उनको जुड़वा बच्चे चाहिए. और जो भी चाइल्ड हो वो हेल्दी हो.

 सिद्धार्थ मल्होत्रा का छोटी कियारा के साथ विडियो हुआ था वायरल

शेरशाह मूवी आने के बाद से कियारा और सिद्धार्थ के कई डायलाग फेमस हुए थे. और छोटी कियारा कही जाने वाली एक बच्ची के साथ उनका विडियो भी वायरल हुआ था. तभी से सिद्धार्थ के फैन्स का कहना था की अगर उनकी और कियारा की बेटी होती है तो बिलकुल ऐसी ही लगेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

कियारा और सिड की शादी के बाद से अब दोनों कपल काफ़ी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं. कियारा और सिड की पहली मुलकात लस्ट स्टोरीज की सक्सेस पार्टी में हुई थी. शेरशाह फिल्म साथ में करने के वक़्त से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहें हैं.

ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ और कियारा में कौन है कितना पढ़ा लिखा? इनके आते थे इतने नंबर जानकार रह जाएंगे हैरान

 

Tags: कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा,