बला की खूबसूरत हैं कियारा आडवाणी की बहन इशिता आडवाणी, शादी के दौरान लूट ली थी अपनी खूबसूरती से महफिल

बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसमेर के पैलेस में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। शादी में जितना फैंस ने कियारा और सिद्धार्थ की कपल फोटोज को पसंद किया उतना ही प्यार कियारा आडवाणी की बहन इशिता की पिक्स को भी दिया। आइए आपको बताते हैं कि कौन हैं कियारा की बहन…
कियारा की बहन इशिता हैं बला की खूबसूरत
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में कियारा की छोटी बहन की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिस पर नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। इशिता खूबसूरती के मामले में अपनी बहन के साथ- साथ कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। आपको बता दें इशिता पेशे से वकील हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कंप्लीट की है। इशिता कियारा से 3 साल छोटी हैं। इशिता ने 5 मार्च 2022 को अपने बॉयफ्रैंड के साथ कर्म विवान शादी कर ली थी। अपनी फोटोज में इशिता बला की खूबसीरत लग रही थीं।
शादी में वियर किया था कुछ ऐसा लुक
कियारा आडवाणी का फोटो भी काफी वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। शादी के बाद का ग्लो कियारा के चोहरे पर साफ दिख रहा था। उन्होंने लाल कलर के सूट के साथ मंगलसूत्र, सिंदूर और हैवी इयरिंग कैरी किया था। शादी में कियारा ने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना था।
दोनों के जयमाल की फोटो और वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कियारा आडवाणी की शादी की फोटो में एक रिंग फ्लांट करती दिखाई दे रही हैं। ये उनकी इंगेजमेंट रिंग है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा हैं कि ओवल शेप की दिखने वाली इस डायमंड रिंग की कीमत भी करोड़ों में है। ये रिंग काफी सुंदर दिख रही थी। आपको बता दें कियारा आडवानी ने अपनी शादी में बेबी पिंक कलर के कपड़े वियर करे थे।
Tags: कियारा आडवाणी, कियारा आडवाणी रिलेशन, कियारा आडवाणी सिस्टर,