हूबहू कियारा आडवाणी जैसी दिखती है ये वायरल लड़की, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी देखकर हो जायेंगे परेशान, देखें वीडियो

By Tanu Chaturvedi On February 5th, 2023
कियारा आडवाणी

बॉलीवुड सितारों के फैंस अपने अपने तरीके से अपने फेवरेट स्टार को कॉपी करते हैं। वहीं, फोटो और वीडियोज भी शेयर करते हैं। ऐसे में एक लड़की का फोटो वायरल हो रहा है, जो कियारा आडवाणी की हमशक्ल ही लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने कियारा आडवाणी को कॉपी करते हुए कई क्लॉथ्स वियर किए हैं, साथ ही उनके लुक्स को रिक्रिएट करने की कोशिश की है। आइए आपको बताते हैं कौन है ये वायरल गर्ल….

कियारा आडवाणी की हमशक्ल है वायरल गर्ल

जो लड़की कियारा आडवाणी की हमशक्ल के रूप में चर्चा में आई है उसका नाम ऐश्वर्या सिंह धरगोत्रा है। वह पेशे से डेंटिस्ट हैं लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज के कारण चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी कई ऐसी फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें हूबहू कियारा ही लग रही हैं। फैंस भी उनके फोटोज का सोशल मीडिया पर काफी इंतजार करते हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना नाम righdeshwari बताया है। वह शादीशुदा हैं और अपने पति साथ भी कुछ मूमेंट्स की फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। बता दें कि कियारा आडवाणी की हमशक्ल ऐश्वर्या को अपने पेशे से जब भी फुर्सत मिलती है वो रील्स बनाती हैं। इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या के 59.5K फॉलोअर्स हैं। वहीं, ऐश्वर्या 5857 लोगों को फॉलो करती हैं।

कियारा की होने वाली है शादी

बरहाल ये तो हो गई हमशक्ल फैन की बात। वैसे हमशक्ल फैन तो शादीशुदा हैं हीं, अब कियारा भी सात वचनों में बंधने जा रही हैं। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कियारा जैसलमेर में 6 फरवरी को बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की जोड़ी को फैंस में बड़े पर्दे पर बहुत प्यार दिया है। दोनों साथ में फिल्मों में भी नजर आए हैं, लेकिन दोनों को दुल्हा दुल्हन बनते भी फैंस देखना चाहते हैं।

Tags: कियारा आडवानी वेडिंग, कियारा आडवानी हमशक्ल,
Exit mobile version