Khatron Ke Khiladi 13 को इस बड़े एक्टर के बेटे ने दिखाया ठेंगा, रोहित शेट्टी की एक बार फिर से हुई फजीहत

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी अपना 13 (Khatron Ke Khiladi 13) वां सीजन लेकर आ रहा है. 12 सीजन इसके सक्सेसफुल रहे हैं. ऐसी भी खबरें थीं की बिग बॉस से भी कई कंटेस्टेंट अब खतरों के खिलाड़ी में नज़र आने वाले हैं. लेकिन फ़िलहाल तो बताया जा रहा है की इस बड़े एक्टर के बेटे ने खतरों के खिलाड़ी शो को लात मार दी है.
Khatron Ke Khiladi 13 को लेकर रोहित शेट्टी को इस एक्टर के बेटे ने दिया बड़ा झटका
बिग बॉस 16 की फाइनलिस्ट रह चुकी प्रियंका चाहर चौधरी के लिए खबरें आ रहीं थी की वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में नज़र आएंगी. बिग बॉस 16 में रोहित शेट्टी गए अपने शो के लिए फाइनलिस्ट लेने. उस वक़्त खबरे आई थी की शालीन भनोट को रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 से शालीन को फाइनल किया है. लेकिन शालीन ने मना कर दिया था.
अब ऐसी खबरे आ रहीं है की एक बड़े एक्टर के बेटे ने भी खतरों के खिलाड़ी 13 को लात मार दी है. जिसके बाद से रोहित शेट्टी को दोहरा झटका लगा है. जानकारी लिए बता दें की, तुषार कालिया खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर थे. इसके बाद अब सबकी नजरें रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 पर टिकी हैं.
बिग बॉस 16 के इस प्रोग्राम होस्ट के बेटे ने OTT के लिए खतरों के खिलाड़ी को दिखाया जलवा
खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) में शेखर सुमन के बेटे ने रोहित शेट्टी को ठेंगा दिखा दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन ने खतरों के खिलाड़ी 13 को करने से मना कर दिया है. बताया जा रहा है की, सुमन को ओटीटी प्लेटफॉर्म में रोल मिला है, जिसके बाद उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया है.
इसके साथ ही बता दें की, हाल ही में शेखर सुमन ने खुलकर बात की थी की कैसे बॉलीवुड में लोगों का करियर खत्म किया जाता है. शेखर सुमन ने एक ट्वीट में बताया था कि एंटरटेनमेंट की दुनिया ने कैसे उनका और उनके बेटे अध्ययन सुमन का करियर खराब किया है.
ये भी पढ़ें: Rohit Shetty के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में नजर आएंगे ये सेलेब्स, इन 5 नामों पर लगी मुहर
Tags: अध्ययन सुमन, खतरों के खिलाड़ी,