KGF 2 ने अपने 28 वें दिन भी की इतने करोड़ की कमाई, जानिए रनवे 34 और हीरोपंती 2 का हाल

By Vaishali shukla On May 12th, 2022
KGF 2 ने अपने 28 वें दिन भी की इतने करोड़ की कमाई, जानिए रनवे 34 और हीरोपंती 2 का हाल

कन्नड़ के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF 2)  का हैंग ओवर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ये फिल्म प्रशांत नील के द्वारा निर्देशित है. बॉक्स ऑफिस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड तोड़ इतिहास रच रही है. वहीं इस फिल्म के सामने बॉलीवुड के अजय देवगन(AJAY DEWGAN) की फिल्म रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती 2 की कमाई कुछ खास नहीं रही है. ये दोनों ही फ़िल्में KGF 2 के सामने घुटने टेकती हुई नज़र आई.

KGF 2 ने तमिलनाडु में बनाया ये रिकॉर्ड

बता दे केजीएफ चैप्टर 2(KGF 2) ने तमिलनाडु के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसके बाद ये फिल्म ऐसा करने वाली एकमात्र कन्नड़ फिल्म बन गयी है. इसके साथ ही फिल्म KGF 2  दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म भी बन गयी है.इतना ही नहीं अभी हाल ही में दक्षिण कोरिया में प्रदर्शित होने वाली ये पहली दक्षिण इंडियन फिल्म का ख़िताब हासिल कर चुकी है.

KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. बता दे KGF 2 ने अपने 28वें दिन भी किसी को निराश न करते हुए 4.13 करोड़ रुपये की ही कमाई हासिल की है. यश की फिल्म ने अब तक कुल 1169.71 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

रनवे 34 और हीरोपंती 2 का हाल हुआ बेहाल

बॉलीवुड के अजय देवगन (AJAY DEWGAN) की फिल्म ‘रनवे 34’ ने अपने 13 वें दिन भी कोई कमाल नही दिखाया. इसी के साथ इसकी बीते दिन की कमाई 0.65 करोड़ रुपये की थी.वहीं इंडिया टुडे की न्यूज़ के हिसाब से टाइगर श्रॉफ(TIGER SHROFF) की फिल्म हीरोपंती 2 ने अपने रिलीज़ के दो हफ़्तों में केवल 26 करोड़ की कमाई हासिल की. फिल्म अभी तक 30 करोड़ का आकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. बता दे यश की ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ को रिलीज़ हुए लगभग 1 महिना होने वाला है, लेकिन फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में अभी भी भीड़ उमड़ रही है.

 

Tags: HEROPANTI 2, KGF 2, रनवे 34,
Exit mobile version