शादी के बाद काफी बदल गई हैं कटरीना कैफ, सास के साथ कुछ ऐसा है एक्ट्रेस का रिश्ता

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ(katrina kaif) व एक्टर विकी कौशल(Vicky Kaushal) की शादी को करीब 3 महीने का वक्त बीत चुका है. KATRINA KAIF शादी के बाद अक्सर अपने पति विकी कौशल के साथ अपनी ख़ूबसूरत फोटोज शेयर करती रहती हैं. वहीं अक्सर शादी के बाद पति के अलावा लोग सास, ननद व देवर के साथ कैसा रिश्ता है ये भी जानना चाहते हैं. हाल ही में कैटरीना ने अपनी सास यानी विकी की मां के साथ फोटो शेयर की है. जिसे देखने के बाद सास-बहू कैसा बांड शेयर करती हैं यह आपको अच्छे पता चल जाएगा.
बहू KATRINA KAIF पर प्यार बरसाती आई सास
KATRINA KAIF अपनी खूबसूरत व बिंदास अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं. इन एक्ट्रेस ने अपने इन्स्टा अकाउंट से एक फोटो शेयर की है. जिसमें वह अपनी सास की गोद में बैठी दिखाई दे रहीं हैं. इतना ही नहीं इस दौरान सास- बहू काफी मुस्कुरा रहीं हैं. कैटरीना को उनकी सास प्यार से पकड़ी हुई हैं और खूब लाड कर रही हैं. इस फोटो में कैटरीना के हाथ में गिफ्ट भी दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें:मलाइका अरोड़ा ने शेयर किए अपने बेडरूम सीक्रेट्स, कहा- अर्जुन के साथ इस पोज में आता है सबसे ज्यादा मजा
इस खूबसूरत फोटो में कैटरीना और विकी कौशल की मां को एक साथ देखकर ऐसा लग रहा है कि बहू और सास के बीच की काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग(strong bonding) है. इस फोटो में एक्ट्रेस ने लाल रंग का शरारा और कुर्ता पहन रखा है जबकि उनकी सासू मां नीले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Ca1vxapoY2d/
विक्की कौशल ने शेयर की फोटो
इस प्यारी सी फोटो को विकी कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी शक्ति और मेरी दुनिया.’ दरअसल, ये फोटो विकी ने महिला दिवस(women’s day) के मौके पर शेयर की है जिसमें वह अपनी लाइफ की दो महत्वपूर्ण महिलाओं को सलाम कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक KATRINA KAIF व कैटरीना ने लंबे टाइम तक एक- दूजे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी. इस शादी में बॉलीवुड के सेलेब्स और इन दोनों के कुछ परिवार वाले शामिल हुए थे.
Tags: कैटरीना कैफ,