बॉलीवुड के इन 4 बड़े सुपरस्टार्स को प्यार में मिला धोखा, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम है शामिल
बॉलीवुड के इन 4 बड़े सुपरस्टार्स को प्यार में मिला धोखा, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम है शामिल

बॉलीवुड जगत में किसी को किसी से पहली नज़र का प्यार हो जाना कोई आम बात नहीं है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारें मौजूद है, जिनकों पहली नज़र का प्यार हुआ और वो आज भी उस प्यार को निभा है. लेकिन इसी के साथ बॉलीवुड (BOLLYWOOD) में कुछ ऐसे भी स्टार्स है, जिन्होंने प्यार में पड़ अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया लेकिन आखिरी में उनके हाथ धोखा ही लगा. आज हम आपको कुछ ऐसे स्टार्स के बारें में बताने जा रहे है जिनकों बेंताहाँ प्यार करने के बाद धोखा मिला. आइये जानते है लिस्ट में कौन -कौन है शामिल.

 करिश्मा कपूर(KARISHMA KAPOOR)

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसस में से एक है. आपको बता दें उन दिनों करिश्मा कपूर अपना दिल  एक्टर अजय देवगन को दे बैठी थी. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्ख़ियों में थी. करिश्मा जहाँ इस रिलेशनशिप को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस थी, वहीं अजय के मन में ऐसा कुछ नहीं था.

एक बार करिश्मा कपूर ने अजय देवगन और काजोल को एक साथ देखा लिया था. इसके बाद करिश्मा और अजय का रिश्ता खत्म हो गया था. अजय के ऐसे धोखा देने के बाद करिश्मा काफी ज्यादा दुखी हो गई थी.  इसके कुछ समय बाद ही अजय और काजोल ने शादी कर ली थी.

 मनीषा कोईराला(MANISHA KOIRALA)

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मनीषा कोईराला एक्टर नाना पाटेकर के प्यार पड़  गई थी. बता दें नाना पाटेकर, मनीषा कोईराला से काफी ज्यादा बड़े थे. इन दोनों के इस रिश्ते की उस वक्त काफी ज्यादा चर्चा हुई थी. लेकिन फिर  नाना पाटेकर और एक्ट्रेस आयशा जुल्का के एक साथ होने की खबरें सामने आने लगी. नाना पाटेकर का आयशा जुल्का के करीब होना उनको बिलकुल भी रास नहीं आ रहा था.  जिसके बाद नाना पाटेकर और मनीषा कोईराला का रिश्ता टूट गया और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए.

रानी मुखर्जी (RANI MUKHRJI)

उन दिनों 90 के दशक की क्यूट सी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और बेहतरीन डांसर गोविंदा के बीच प्यार का रिश्ता पनपने लगा था. उन दिनों दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को भी लोग बहुत पसंद करते थे. गोविंदा के शादीशुदा होने के बाद भी दोनों का रिश्ता परवान चढ़ रहा था . इनका रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन जब एक बार रानी ने गोविंदा को अपनी पत्नी से तलाक लेकर उनसें शादी करने जी कही तो गोविंदा ने इस बात के लिए मना कर दिया. जिसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए .

सुष्मिता सेन(SUSHMITA SEN)

 इस बॉलीवुड जोड़ी के बारें में सुनकर आपको थोडा सा अचंभा होगा, लेकिन आपको बता दें बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को एक्टर संजय दत्त से प्यार हो गया था. दोनों की मुलाकात एक मंच पर हुई थी. जहाँ दोनों को एक दूसरे से  पहली नज़र का प्यार हो गया था. इन दोनों स्टार्टस के बीच काफी ज्यादा नजदीकियाँ बढ़ गई थी. खबरों की माने तो दोनों एक साथ विदेश भी घूमने भी गए थे. जहाँ दोनों की एक साथ फोटोज भी वायरल हुई थी. लेकिन कुछ वक्त बाद संजय दत्त ने एक्ट्रेस सुष्मिता का साथ छोड़ दिया और दोनों का रिश्ता टूट गया था.