कंगना रनौत की इस मूवी के बाद बॉलीवुड में दिखेगा बहुत बड़ा बदलाव, कई अभिनेत्रियो के लिए वो बनेंगी मिशाल

By Vaishali shukla On May 4th, 2022
कंगना रनौत की इस मूवी के बाद बॉलीवुड में दिखेगा बहुत बड़ा बदलाव, कई अभिनेत्रियो के लिए वो बनेंगी मिशाल

हमारे बॉलीवुड में हमेशा से ही पुरूष सुपरहीरोज का दबदबा रहा है. वैसे तो हॉलीवुड में कई सारी सुपरवीमेन मूवीज आई है जैसे वंडर वीमेन और ब्लैक विडो आदि. लेकिन हमारे बॉलीवुड में सुपरवीमेन मूवीज ना के बराबर आई है. आज के इस दौर में लोग सुपर हीरोज मूवीज के साथ-साथ सुपरवीमेन मूवीज देखना भी काफी ज्यादा पसंद करते है. लेकिन बहुत कम ऐसी एक्ट्रेस है जो ये रिस्क उठाकर एक सुपर वीमेन का किरदार निभा सकती है. लेकिन हमारे बॉलीवुड की क्वीन ने इस रिस्क अपने कंधे पर ले लिया है. कंगना रनौत की जल्द ही एक सुपरवीमेन बेस्ड मूवी ‘धाकड़’ आने वाली है.

सुपरवीमेन का किरदार निभाएंगी बॉलीवुड क्वीन कंगना रंनौत

आपको बता दे बॉलीवुड की क्वीन यानी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अभी हाल ही अपनी चर्चित फिल्म ‘धाकड़’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस फिल्म के ट्रेलर आने के बाद से एक्ट्रेस अपने लुक और खतरनाक एक्शन को लेकर सुर्ख़ियों में छा गयी हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत की यह फिल्म हाई ऑक्टेन स्पाई थ्रीलर मूवी होने वाली है. ट्रेलर देखने से ऐसा लगता है कि कंगना इस फिल्म में एक सुपरवीमेन का किरदार निभाने वाली है. दर्शक इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है.

दूसरी एक्ट्रेसस के लिए बन सकती है मिसाल

धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत के साथ-साथ एक्टर अर्जुन रामपाल भी नज़र आने वाले है जो की एक विलेन का किरदार निभाने वाले है. वहीं कंगना की इस फिल्म का निर्देशन रजनीश घई के द्वारा किया गया है. ये फिल्म बॉलीवुड में बनने वाली महिला प्रधान फिल्मों में से एक फिल्म मानी जा रही है. फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस मूवी को 4 भाषाओं में रिलीज किया जाने वाला है. ‘थलाइवी’ मूवी के बाद यह कंगना रनौत की दूसरी ऐसी फिल्म है जो पैन इंडिया रिलीज़ होगी.

अगर फिल्म धाकड़ सभी की उम्मीद पर खरी उतरी और दर्शको के दिल को छू गई, तो शायद आगे भी और सुपरवीमेन मूवी बनने के रास्ते खुल जाएँगे. साथ ही इस मूवी की सफलता के बाद और भी एक्ट्रेस सुपरवीमेन के किरदार को निभाना चाहे.

 

Tags: कंगना रनौत, धाकड़, सुपरवीमेन,
Exit mobile version