जयदेव उनादकट की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं शानदार फोटोज

By Tanu Chaturvedi On March 9th, 2023
जयदेव उनादकट

जयदेव उनादकट अपने क्रिकेट के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहुत कम खेला है लेकिन घरेलू क्रिकेट में इन्होंने खूब नाम कमाया। जयदेव की पत्नी उन्हें सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। दरअसल, जयदेव उनादकट ने अपनी मंगेतर रिनी के साथ शादी कर ली थी। जयदेव उनादकट ने अपने शादी समारोह की गई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई, तब जाकर लोगों को पता चला था कि जयदेव उनादकट ने शादी कर ली है।

रिनी कांतारिया हैं बला की खूबसूरत

जयदेव उनादकट की पत्नी रिनी कांतारिया काफी सुंदर हैं और अपने पति के साथ ये फोटो शेयर करती रहती हैं। वह परिवार के साथ इंज्वाय कर रही हैं। उन्होंने शादी रिनी कांतारिया से फरवरी 2021 में की। दोनों ने 15 मार्च, 2020 को सगाई की थी। सगाई के दो दिन पहले उनादकट ने सौराष्ट्र को रणजी ट्रॉफी खिताब जिताया था। रिनी अक्सर अपने पति जयदेव उनादकट की उपलब्धियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। लंबे अरसे बाद जब जयदेव की टेस्ट क्रिकेट में वापसी हुई थी, तब भी रिनी ने जयदेव की एक तस्वीर शेयर की थी।

कुछ ऐसा है क्रिकेट करियर

जयदेव उनादक ने पहला टेस्ट क्रिकेट मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वर्ष 2010 में खेला था। साल 2010 में उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2022 में जयदेव उनादकट बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल हुए थे। इससे पहले टेस्ट किट मिली तो उन्होंने खुशी का इजहार किया।

रणजी ट्रॉफी 2023 का टाइटल सौराष्ट्र के नाम रहा है। जयदेव सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेली है। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव हैं, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में टीम इंडिया से ब्रेक लेकर रणजी ट्रॉफी फाइनल खेला और अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

Tags: जयदेव उनादकट, जयदेव उनादकट की पत्नी, रिनी कांतारिया,
Exit mobile version