इन 5 स्टार किड्स ने बॉलीवुड की जगह दूसरे करियर आप्शन का किया चुनाव, नए क्षेत्र में भी मचा रहे हैं धमाल

अक्सर हम बड़े सितारों के बच्चो का बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए बेताब रहते है. बता दे पिछले कुछ सालों में कई सारे स्टार किड्स ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली है. जहाँ कुछ स्टार किड्स अपने हुनर और एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में धूम मचा रहे है, वहीं कुछ स्टार किड्स ऐसे भी रहे है जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए. आज हम आपको कुछ सितारों के उन बच्चों के बारें में जानकारी देने जा रहे है, जिन्होंने एक्टिंग की फील्ड में अपना करियर बनाने की जगह दूसरी फील्ड में जाने का निर्णय लिया और वहां जाकर वो अपना नाम बना रहे है.
नव्या नवेली नंदा (NAVYA NAVELI NANDA)
फिल्म इंड्रस्ट्री में अपना करियर न बनाके किसी और जगह नाम कमाने की लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा. आपको बता दें कि नव्या फिल्मी दुनियां से काफी ज्यादा दूर है. उन्होंने इस फील्ड को न चुनकर हेल्थकेयर फील्ड में अपना नाम बनाने का तय किया.
नव्या ने फोरडर्म यूनिवर्सिटी ( Fordham University) से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उसके बाद अपने कुछ कॉलेज फ्रेंड्स के साथ मिलकर उन्होंने लेडीज के लिए ‘आरा हेल्थ’ नाम की एक हेल्थकेयर वेबसाइट बनाई. अब वो उसी को मैनेज करती है.
जाह्नवी मेहता(JAHNVI MEHTA)
जूही चावला बॉलीवुड के 90 के दशक की बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसस में से एक है. बता दे एक्टर्स की बेटी जाह्नवी मेहता भी बॉलीवुड में आने की जगह राइटिंग फील्ड में जाएगी. जाह्नवी मेहता को पढ़ना काफी ज्यादा पसंद है, इसी वजह से वो राइटिंग फील्ड में अपना करियर बना सकती है. उनकी मां यानी जूही ने भी इस बात का इशारा दिया है कि, उनकी बेटी एक राइटर के रूप में अपना करियर चुन सकती हैं. अभी कुछ वक्त पहले ही जाह्नवी, मां जूही के साथ आईपीएल ऑक्शन में दिखाई दी थी.
वेदांत माधवन(VEDHAANT MADHWAN)
बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन अपने पिता की तरह एक एक्टर नहीं बनना चाहते है. बता दे उन्होंने अपना करियर आप्शन स्पोर्ट्स को चुना है. वेदांत माधवन एक नेशनल एथलीट हैं. इसी के चलते उन्होंने महाराष्ट्र में स्विमिंग चैंपियनशिप में 7 मेडल अपने नाम किये है.वेदांत अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे है.
अंशुला कपूर(ANSHULA KAPOOR)
इस लिस्ट में अगली बारी है बोनी कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की. बता दे अंशुला भी फिल्मी दुनिया से बहुत दूर है. उन्होंने भी फ़िल्मी करियर चुनने की जगह दूसरी फील्ड में जाना सही समझा. अंशुला एक फैनकाइंड को मैनेज करती है. इस कंपनी के माध्यम से अंशुला सभी सेलेब्स के एक्सपीरियंस और उनके खास मैसेजेस को फैन्स तक पहुंचाने का काम करती है. साथ ही वो चैरिटी भी कलेक्ट करती है. उन्होंने फ़िल्मी सितारा बनने की जगह इस काम को ज्यादा महत्व दिया.
आलिया कश्यप(ALIA KASHYAP)
आपको बता दे इस लिस्ट में मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप का नाम भी आता है. आलिया काफी ज्यादा खूबसूरत हैं. वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करती रहती है. फैंस उनकी फोटोज का बेसब्री से इंतज़ार करती रहते है. लेकिन इसके बाद भी इन्होंने सिनेमा की दुनियां को चुनने की जगह डिजिटल क्रिएटर बनाने का तय किया है. वो यूट्यूब पर भी अपने ब्लॉग्स डालती रहती है.
Tags: अलिया कश्यप, अंशुला कपूर, जाह्नवी मेहता, वेदान्त माधवन,