Arushi Mishra बॉलीवुड अभिनेत्री को दिए हैं मात, ये आईएफएस ऑफिसर हैं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड अभिनेत्री को मात दिए हैं IFS Arushi Mishra, दो बार क्रैक कर चुकी हैं UPSC

Arushi Mishra

यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा पास करना हर किसी के बस की बात नहीं. लेकिन एक बार अगर आप क्लियर कर लें तो फिर इसमें बहुत सी पोस्ट होतीं हैं. जैसे की आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS). ये टॉप की पोस्ट मानी जाती हैं. ऐसे ही एक महिला आईएफएस आरुषी मिश्रा (Arushi Mishra) ने यूपीएससी क्लियर किया है और साथ ही उनकी ख़ूबसूरती का कोई जवाब नहीं है.

ब्यूटी विद ब्रेन का सटीक उदाहरण है आईएफएस Arushi Mishra

आरुषी की जिंदगी बेहद ही दिलचस्प रही है. आरुषी मिश्रा (Arushi Mishra) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं. और इनका परिवार भी यहीं रहता है. माँ-पिता दोनों ही काम करते हैं. माँ खुद एक टीचर हैं तो वहीं पिता एक जाने माने वकील हैं. आरुषि के छोटे भाई अर्णव मिश्रा उत्तर प्रदेश राज्य में डिप्टी कलेक्टर हैं.

आरुषी मिश्रा शादी शुदा हैं. जिसके बावजूद भी वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों को बराबर की टक्कर देती हैं. आरुषी के पति एक आईएएस (IAS) हैं. आरुषी के पति आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हैं. आरुषी खुद एक आईएफएस (IFS) अफसर हैं. आरुषी का जन्म 31 जनवरी 1991 में हुआ था. और उन्होंने यूपीएससी की तैयारी बेहद ही कम उम्र में शुरू कर दी थी.

एक नहीं बल्कि दो बार क्लियर कर चुकी हैं यूपीएससी, IIT रुड़की से की है पढ़ाई

मिली जानकारी के मुताबिक, आईएफएस आरुषी मिश्रा (Arushi Mishra) शुरुवात से ही पढ़ने में काफी अच्छी थीं. 10वीं कक्षा आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 95.14 प्रतिशत प्राप्त किए थे. तो वहीं 12वीं कक्षा में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उन्हें 91.2 प्रतिशत मिले थे. साल 2014 में उन्होंने IIT रुड़की से B.Tech की डिग्री प्राप्त की थी.

इसके बाद आरुषी मिश्रा (Arushi Mishra) की 2018 में यूपीएससी सिविल सेवा की भारतीय वन सेवा परीक्षा में आईएफएस में 229वां रैंक आई थी.  जिसके बाद आरुषी ने अपनी पढ़ाई रोकी नहीं. उसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा (UPPCS Exam) की परीक्षा में उनकी 16 वी रैंक आई थी. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने आईएस चर्चित गौर से  शादी कर ली थी.

 

Exit mobile version