ऋतिक रोशन ने इन 5 सुपरहिट फिल्मों को करने से किया था मना, शाहरुख़ खान और आमिर खान को मिली वो फिल्में

By Vaishali shukla On June 5th, 2022
ऋतिक रोशन ने इन 5 सुपरहिट फिल्मों को करने से किया था मना, शाहरुख़ खान और आमिर खान को मिली वो फिल्में

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डांसर ऋतिक रोशन आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘कहो ना … प्यार है” फिल्म से की थी. इस फिल्म में अपनी उंदा एक्टिंग का प्रदर्शन दिखने के बाद एक्टर ऋतिक रोशन ने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया. इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में कई अलग-अलग किरदार निभाएं है.

लेकिन क्या आप ये जानते है कि कुछ ऐसी हिट फ़िल्में भी रही है, जिनको एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने करने से मना कर दिया था. आइये जानते है लिस्ट में कौन-कौन सी मूवी है?

स्वदेश

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है फिल्म स्वदेश. इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष के द्वारा किया गया था. आशुतोष ने फिल्म के लिए पहले एक्टर ऋतिक रोशन से बात की थी , लेकिन ऋतिक रोशन ने कहा वो अपनी फिल्म अपनी दूसरी फिल्म की वजह से काफी व्यस्त है और वो यह फिल्म नहीं कर पाएँगे. इसके बाद फिल्म में शाहरुख़ खान को कास्ट किया गया. यह फिल्म एक वास्तविक घटना पर बनाई गई है. इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

बंटी और बबली

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है फिल्म बंटी और बबली. फिल्म बंटी और बबली एक सुपरहिट फिल्म थी. आपको बता दें धूम 2 फिल्म में एक्टर ऋतिक रोशन के काम करने बाद फिल्म बंटी और बबली का ऑफर गया था, लेकिन ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को करने से साफ़ मना कर दिया और कहा कि वह इस रोल में बिलकुल भी फिट नहीं हो रहे है. इतना ही नहीं ऋतिक रोशन ने इस फिल्म में एक्टर अभिषेक बच्चन को कास्ट करने का आईडिया दिया था. उनका ये सुझाव सबको पसंद आया और फिल्म हिट हुई थी.

रंग दे बसंती

इस लिस्ट में अगला नाम है फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का. वैसे तो इस फिल्म की स्टारकास्ट काफी ज्यादा जबरदस्त थी, लेकिन आपको बता दें पहले इस फिल्म के मेकर्स ने ऋतिक रोशन को कास्ट करने का सोचा था, लेकिन उन्होंने इस रोल के लिए मना कर  दिया था क्योंकि वो फिल्म कृष की शूटिंग में व्यस्त थे. रंग दे बसंती फिल्म की कहानी लोगो के दिलों को छू गई थी. दर्शकों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया है.

मैं हूं ना

चौथे नंबर पर फिल्म मैं हूं ना है इस फिल्म को फराह खान के द्वारा डायरेक्ट किया गया है. आपको बता दें फराह खान पहले इस फिल्म में शाहरुख खान और ऋतिक रोशन को लेना चाहती थीं. शाहरुख खान जहाँ इस फिल्म की मुख्य भूमिका को करने के लिए तैयार हो गए थे, तो वहीं एक्टर ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को करने से माना कर दिया था. क्योंकि वो दोहरी भूमिकाएं वाली फिल्म नहीं करना चाहते थे. इसके बाद फिर फराह ने अपने बहनोई जायद खान को फिल्म में कास्ट किया था.

दिल चाहता है

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है फिल्म ‘दिल चाहता है’. आपको बता दें पहले इस फिल्म के लीड रोल के लिए  ऋतिक रोशन को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था.

 

Tags: दिल चाहता है, रंग दे बसंती, स्वदेश,