ये 6 हॉलीवुड फ़िल्में है बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानिए कौन-कौन सी फ़िल्में है शामिल

By Vaishali shukla On June 13th, 2022
ये 6 हॉलीवुड फ़िल्में है बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानिए कौन-कौन सी फ़िल्में है शामिल

कोई भी फिल्म लोगो के दिलों में अपनी जगह तभी बना सकती है जब उस फिल्म में कुछ यूनीक कांसेप्ट यूज किया गया हो. वैसे तो आप इस बात से बिलकुल भी अनजान नहीं होंगे कि कई सारी ऐसी बॉलीवुड फ़िल्में है जो हॉलीवुड से प्रेरित होकर बनाई गयी है. लेकिन शायद आपको ये बात ना पता हो कि कुछ हॉलीवुड की ऐसी फ़िल्में है जो हमारे बॉलीवुड से कॉपी की गयी है.

जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना. क्या आप भी ऐसी फिल्मों के बारे में जानकारी चाहते है? अगर हाँ तो आज हम आपको ऐसी ही हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिनकी स्टोरी बॉलीवुड फिल्मों से कॉपी की गयी है. आइये जानते है…

ए कॉमन मैन- A COMMON MAN

ए कॉमन मैन (A Common Man) एक थ्रिलर फिल्म है. जो कि 14 मार्च 2013 को रिलीज़ की गयी थी. ए कॉमन मैन साल 2018 में आई नीरज पांडे की फिल्म ‘ए वेडनेसडे’ से प्रेरित फिल्म है. ए वेडनेसडे’ में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल जैसे बड़े कलाकार शामिल थे. इसमें एक आम आदमी की स्टोरी दिखाई गयी है जो एक आतंकी हमले से पीड़ित होकर उन्हें सबक सिखाने का जिम्मा लेता है.

लीप ईयर-LEAP YEAR

लीप ईयर (Leap Year) एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. जो की साल 2010 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉलीवुड के शाहिद कपूर और करीना कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जब वी मेट’ की कहानी से इंस्पायर्ड थी. ये फिल्म 2007 में रिलीज़ हुई थी.

 जस्ट गो विद इट- JUST Go WITH IT

जस्ट गो विद इट(Just Go with it) एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म 2011 में रिलीज की गयी थी. इस फिल्म का डायरेक्शन डेनिस डुगन के द्वारा किया गया था. वहीं ये फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की स्टोरी से प्रेरित है. जिसमें एक लव स्टोरी को कॉमेडी के साथ पेश किया गया था. ये फिल्म साल 2005 में आई थी.

पर्ल हार्बर- PEARL HARBOUR

पर्ल हार्बर(Pearl Harbour) एक रोमांटिक वॉर फिल्म है. ये हॉलीवुड फिल्म साल 2001 में रिलीज़ हुई थी. ये फिल्म क्लासिक बॉलीवुड फिल्म ‘संगम’ पर बेस्ड है, जो कि साल 1964 में आई थी. ‘संगम’ फिल्म में आपको राजकपूर, वैजयंती माला और राजेंद्र कुमार की लव ट्रायंगल स्टोरी देखने मिलेगी.

डिलीवरी मैन-DELIVERY Man

डिलीवरी मैन (Delivery Man) एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी. डिलीवरी मैन बॉलीवुड फिल्म विकी डोनर की कहानी से प्रेरित है. इस फिल्म में एक स्पर्म डोनर की कहानी को दिखाया गया है. जो की पैसे के लिए अपने स्पर्म डोनेट करता है और 100 बच्चो का पिता बन जाता है. ये फिल्म 2012 में रिलीज़ हुई थी.

फियर- FEAR

फियर( FEAR) एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी. ये फिल्म बॉलीवुड फिल्म ‘डर’ की स्टोरी से प्रेरित है. इस फिल्म में एक प्रेमी की कहानी को दिखाया गया है. जो हर हाल में अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है. ये फिल्म साल 1993 में रिलीज़ हुई थी.

 

Tags: DAR, ए कॉमन मैन, ए वेडनेसडे’, डिलीवरी मैन, फियर, विकी डोनर,
Exit mobile version