बॉलीवुड अदाकाराएं ज्यादातर वेस्ट्रन ड्रैसेस में दिखती हैं और साड़ी को कुछ कम आंकती हैं। साड़ी भारत का पारंपरिक परिधान है, कोई भी फंक्शन हो या शादी लड़कियों की पहली पसंद साड़ी ही बनती है। साड़ी को केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश की महिलाओं और हॉलीवुड अभिनेत्री को भी पसंद आती है। कई बॉलीवुड अदाकारओं को साड़ी में देखा जा चुका है, साथ ही वह साड़ी में काफी खूबसूरत लगती हैं। इसमें लेडी गागा, मैडोना का नाम शामिल है।
सेलेना गोमेज
हॉलीवुड अभिनेत्री 30 साल की सेलेना गोमेज अमेरिका की सिंगर हैं। उन्हें साड़ी पहनना काफी पसंद है। सेलेना गोमेज ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने लांग स्लीव्स पहनी थी। उनके इस लुक की तारीफ कई सैलेब्स ने की थी।
मैडोना
मैडोना को 1980 के दशक से “पॉप की रानी” कहा जाता है। वह अमेरिकन पॉप सिंगर हैं। वह भी साड़ी के शानदार लुक में नजर आईं थीं। उन्हें नीले रंग के कपड़े पहनें थे। उन्होंने साड़ी के साथ चूड़ियां भी पहनीं थीं। साथ ही नेकपीस भी पहना था, इसमें वह काफी पसंद की गई थीं।
लेडी गागा
हॉलीवुड अभिनेत्री लेडी गागा ने इंडियन डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइनर साड़ी पहनी थी। तब उन्हें काफी पसंद किया गया था। 36 वर्षीय स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा को चुना है। उन्हें जब साड़ी में देखा गया तो हर कोई उनका दिवाना हो गया।
एंजेलिना जोली
हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली एक अमेरिकन एक्ट्रेस हैं। एंजेलिना जोली के 6 बच्चे हैं। बच्चों की परवरिश करने का उनका तरीका आज के न्यू एज पैरेंट्स के काफी काम आ सकता है। उन्होंने “लारा क्रॉफ्ट” ब्लॉकबस्टर फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। एंजेलिना ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
पामेला एंडरसन
हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन कनेडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और सिलेब्रिटी हैं। पामेला ने डायरेक्टर और राइटर के तौर पर भी काम किया है। उन्हें सफेद साड़ी में उल्टे पल्ले में देखा गया था। उन्होंने बिग बॉस के घर में साड़ी पहनी थी।
