बॉलीवुड के इन 5 सुपरस्टारों के करियर में देखने को मिली बहुत बड़ी गिरावट, अचानक फिल्मों से हो गए हैं गायब

बॉलीवुड में कई अलग- अलग तरह की पर्सनालिटी वाले सितारें है. कुछ जहाँ अपने मिजाज़ की वजह से सबको अपनी ओर खीचतें रहते है, तो वहीं कुछ ऐसे स्टार्स है, जिनकें नेचर से लोग दूर भागते है. कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि स्टार्स अपने मिजाज़ की वजह से फिल्मों से भी निकाल दिए जाते है. अपने ऐसे कई सारे फ़िल्मी सितारों को देखा होगा जो अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपना नाम बना चुके है और आज भी फिल्म इंडस्ट्री पर राज़ कर रहे है.
बॉलीवुड में कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे है, जिन्होंने लाखों फैंस को अपना दीवाना तो बनाया, लेकिन अपने मिजाज़ की वजह से उनको बॉलीवुड में मुहं के बल नीचे गिरना पड़ा. आज हम ऐसे ही 5 बॉलीवुड एक्टर्स के बारें में बात करने जा रहे है, जिनमें एक्टिंग का कीड़ा तो कूट-कूट कर भरा था. लेकिन एक समय पर उनका मिजाज़ उनके फ़िल्मी करियर का दुश्मन बन गया.आइये जानते है……
गोविंदा (GOVINDA)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर, एक्टर और कॉमेडियन गोविंदा का. एक वक़्त था जब एक्टर गोविंदा ने एक के बाद एक हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी थी. इन्होंने पार्टनर, जोड़ी नंबर वन और भागम भाग जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है. लेकिन जैसे-जैसे नयें एक्टर्स की एंट्री हुई गोविंदा का क्रेज कम होता चला गया.
ऐसा नहीं की लोग इनके दीवाने नहीं या इनकी एक्टिंग में कोई कमी है. बता दें उनकी एक्टिंग स्किल्स आज भी बेहतरीन है, लेकिन उनके सीधे मिजाज़ की वजह से डायरेक्टर ने उनका काफी ज्यादा फायदा उठाया. जिससे एक समय बाद उनका करियर ठप हो गया.
मिथुन चक्रवर्ती(MITHUN CHAKRABORTY)
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है 90 के दशक के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती. इन्होंने अपने समय में एक से एक हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे- प्यार झुकता नहीं और डिस्को डांसर आदि.आपको बता दें खबरों के अनुसार मिथुन चक्रवर्ती का मिजाज थोड़ा सा अखकड़ होने की वजह से उनको अपने करियर में मेजर फॉल का सामना करना पड़ा. लेकिन फिर भी लोग आज मिथुन चक्रवर्ती के डांस के दीवाने है.
इमरान खान(IMRAN KHAN)
इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर इमरान खान का नाम भी शामिल है. आपको बता दें एक्टर ने अपने गानों की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. बाद में इन्होंने फिल्मों में अभिनय करना स्टार्ट किया. इन्होंने कई फिल्मों जैसे-जाने तू या जाने ना और मेरी ब्रदर की दुल्हन फिल्मों में काम किया. लेकिन इनको भी इनके सीधे मिजाज़ की वजह से फ़िल्मी करियर में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई.
सनी देओल(SUNNY DEOL)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है बॉलीवुड के पावरफुल एक्टर सनी देओल. ग़दर जैसे सुपरहिट फिल्म में अपने अभिनय का जादू दिखाने वाले एक्टर ने कई और भी हिट फिल्मों में काम किया है. खबरों के मुताबिक एक्टर अपने गुस्सैल मिज़ाज की वजह से बॉलीवुड में एक ऊँचा मुकाम हासिल करने में नाकाम रह गए.
सुनील शेट्टी(SUNIL SHETTY)
इस लिस्ट में आखिरी नाम है बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्ठी का. इन्होंने एक से एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया.लेकिन इसके बाद भी उनका कैरियर कुछ समय बाद ठप पड़ गया. इसकी कारण उनकी एक्टिंग या उनकी पॉपुलैरिटी नहीं बल्कि उनका मिजाज़ था.
Tags: इमरान खान, गोविंदा, सनी देओल,