“गदर’ फिल्म में Sunny Deol की जगह Govinda को किया गया था साइन”, इन खबरों के बीच अनिल शर्मा ने बताई पूरी सच्चाई

सनी देओल (Sunny Deol) बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता है जो हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं सनी देओल की फिल्में ज्यादा एक्शन भरी रहती हैं। 15 जून 2001 में रिलीज हुई ‘ग़दर एक प्रेम कथा’ फिल्म ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वही यह बात सबको पता है कि इस फिल्म में सनी देओल अमीषा पटेल मुख्य किरदार में नजर आए थे इस फिल्म की कहानी भी काफी दिलचस्पी इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान की कहानी को दर्शाया गया था।
15 जून को इस फिल्म 20 साल पूरे हो हो जाएंगे। वही इस फिल्म को लेकर गोविंदा का भी नाम सामने आ रहा है खबरें यह आ रही थी कि सनी देओल को नहीं बल्कि इस फिल्म में पहले गोविंदा को साइन किया गया था और अमीषा पटेल की जगह काजोल को रखा जाना था इस फिल्म में काजोल और गोविंदा (Govinda) नजर आने वाले थे।जिसको लेकर इस फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि इस फिल्म की कहानी को सुनकर गोविंदा डर गए थे।
फिल्म की कहानी को सुनकर डर गए थे गोविंदा

अनिल शर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि जो खबरें फैलाई जा रही है कि इस फिल्म के लिए गोविंदा को साइन किया गया था तो यह गलत है यह फिल्म सनी देओल को मिली थी सो मिली है। इस फिल्म की कहानी को सुनकर ही गोविंदा डर गए थे मैंने इसलिए उन्हें इस फिल्म की कहानी नहीं सुनाई थी कि मैं उन्हें साइन करना चाहता था बल्कि मैंने ऐसे ही उन्हें इसकी कहानी सुनाई थी तभी कहानी सुनकर ही वह बहुत डर गए थे
उन्होंने कहा था कि कोई इस तरह और इतने बड़े पैमाने की फिल्म पर्दे पर कैसे उतार पाएंगा। अनिल शर्मा ने आगे बताते हुए कहा कि फिल्म में तारा सिंह की भूमिका के लिए गोविंदा को नहीं चुना गया था सनी देओल को ही चुना गया था। वहीं उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर भी खुलासा किया है।
अमीषा से पहले कई एक्ट्रेस को दिया गया ऑफर

वही ग़दर एक प्रेम कथा फिल्म की हीरोइन यानी अमीषा पटेल को लेकर भी उन्होंने खुलासा किया उन्होंने बताया कि सिर्फ अकेली काजोल ही नहीं थी जिन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया गया था कई ऐसी एक्ट्रेस थी जिनको फिल्म में सकीना की मुख्य भूमिका को ऑफर किया गया था लेकिन किसी न किसी वजह से उनसे बात नहीं बन पाई जिसके बाद बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल को इस किरदार के लिए चुना गया हकीकत नहीं है फिल्म पर्दे की सबसे सुपरहिट फिल्म साबित हुई इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है।
Read More-ये 6 हॉलीवुड फ़िल्में है बॉलीवुड फिल्मों की कॉपी, जानिए कौन-कौन सी फ़िल्में है शामिल
Tags: गदर: एक प्रेम कथा, गोविंदा, सनी देओल,