गोविंदा की इन 5 फिल्मों ने बॉलीवुड में मचाई धूम, जानिए लिस्ट में कौन कौन सी मूवीज है शामिल

By Vaishali shukla On June 10th, 2022
गोविंदा की इन 5 फिल्मों ने बॉलीवुड में मचाई धूम, जानिए लिस्ट में कौन कौन सी मूवीज है शामिल

गोविंदा का नाम 80 और 90 दशक के सुपरहिट एक्टर्स में लिया जाता है. GOVINDA ने बॉलीवुड जगत की कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है. इनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही धूम मचा देती थी. साथ ही लोग इनकी फिल्म का काफी बेसब्री से इंतज़ार करते थे. गोविंदा ने कई सालों तक अपनी फिल्मों के माध्यम से लोगो का मनोरंजन किया है. इन्होंने अपनी फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन और रोमांस का बेहतरीन तड़का दिखाया है. दर्शकों के लिए इनकी फ़िल्में एक पॉवर पैक से कम नहीं होती है.

आज हम आपको GOVINDA की कुछ ऐसी हिट फिल्मों के बारें में  जानकारी देने जा रहे है, जिन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इन फिल्मों ने खूब कमाई भी की थी.

शोला और शबनम 

गोविंदा की फिल्म शोला और शबनम इस लिस्ट में नंबर वन पर है. ये फिल्म साल 1992 में रिलीज में हुई थी. इस फिल्म में आपको बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की कॉमेडी, एक्शन और जबरदस्त डांस का तड़का देखने को मिलेगा.  आपको बता दें इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा तहलका मचाया था. साथ ही ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. इस फिल्म के बाकी किरदारों ने भी फिल्म में बेहतरीन काम किया था.

आंखें

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म है आंखें. ये फिल्म साल 1993 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में आपको GOVINDA का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा.  इस फिल्म में गोविंदा के साथ एक्टर चंकी पांडे भी अहम रोल में नज़र आए थे. इस फिल्म का एक गाना ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता उस वक्त बहुत ज्यादा मशहूर हुआ था. इस फिल्म में एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस रितु की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था.

राजा बाबू

तीसरी फिल्म है राजा बाबू. ये फिल्म साल 1994 में आई थी. इस फिल्म में GOVINDA के साथ एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी लीड रोल में दिखाई दी थी. इस फिल्म को लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था. इस फिल्म में आपको गोविंदा की ऐसी कॉमेडी देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आप हँसते हँसते लोट-पोट हो जाएँगे.  इस फिल्म में शक्ति कपूर ने भी अपनी कॉमेडी का बेहतरीन नमूना दिखाया है.

दीवाना मस्ताना

लिस्ट में चौथी फिल्म है ‘दीवाना मस्ताना’. ये फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. इस फिल्म में GOVINDA के साथ-साथ जूही चावला, अनिल कपूर और सलमान खान भी अहम किरदार निभाते नज़र आए थे. इस फिल्म ने दर्शकों का काफी ज्यादा मनोरंजन किया था. साथ ही इस फिल्म की बेहतरीन कॉमेडी आपको हँसा-हँसा के पागल कर देगी.

कुली नंबर वन

पाचवीं फिल्म है कुली नंबर वन.  गोविंदा की ये फिल्म साल 1995 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में भी गोविंदा के साथ करिश्मा कपूर अभिनय करती नज़र आई थी. कुली नंबर वन फिल्म गोविंदा की जबरदस्त फिल्मों में से एक है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. साथ ही इस फिल्म में गोविंदा की एक्टिंग की भी बहुत तारीफ हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा ने गज़ब की कॉमेडी दिखाई है.

Tags: आंखें, कुली नंबर वन, दीवाना मस्ताना, राजा बाबू, शोला और शबनम,