ऑल्ट बालाजी की इन 5 वेब सीरीज ने पार की बोल्डनेस की हदें, भूलकर भी फॅमिली के साथ न देखें

आजकल लोगो में ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है. ओटीटी प्लेटफार्म पर मौजूद वेब सीरीज में आपको रोमांस ,कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर और बोल्ड कंटेंट देखने को मिल जाता है. आज कल मनोरंजन को लेकर ओटीटी लोगो की पहली पसंद बन गया है. अधिकतर लोग ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की बोल्ड वेब सीरीज देखना ज्यादा पसंद करते है. वैसे तो कई सारी ऐसी ऑनलाइन ऐप मौजूद है, जिसमें आप बोल्ड वेब सीरीज आसनी से देख सकते है.
लेकिन ऑल्ट बालाजी (Alt Balaji) एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है, जो खासकर अपने बोल्ड सीन्स के कंटेट के लिए मशहूर है. आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऑल्ट बालाजी की उन 5 बोल्ड वेब सीरीज़ के बारें में बताने जा रहे है , जिसमें बोल्डनेस की सारी हदें पार हो गई है.
गंदी बात

इस लिस्ट में नंबर वन पर है ‘गंदी बात’.आपको बता दे ओटीटी प्लेटफॉर्म अल्ट बालाजी की सबसे बोल्ड और हॉट वेब सीरीज में से एक ‘गंदी बात’. इस वेब सीरीज़ के कई सीजन आ चुके है, सभी सीजन में अलग-अलग एपिसोड्स है. हर एक एपिसोड में आपको बोल्डनेस की सारी हदें पार होती हुई नज़र आएंगी. साल 2018 में गन्दी बात का पहला सीजन रिलीज़ हुआ था. जिसके बाद लोगो ने इस वेब सीरीज को काफी ज्यादा पसंद किया. इस वेब सीरीज के कुल 6 सीजन आए है.
बेकाबू-2

इस लिस्ट में नंबर दो पर है वेब सीरीज ‘बेकाबू’. इस वेब सीरीज में आपको नफरत, बदला और मर्डर की कहानी देखने को मिलेगी. बता दें बेकाबू 2 सीरीज में आपको बोल्डनेस और हॉटनेस का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा. इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी और एक्टर राजीव सिद्धार्थ लीड रोल में दिखाई देंगे. बेकाबू सीरीज एक किताब पर बनाई गई है. जो की काफी ज्यादा फेमस है. इस सीरीज को भूलकर भी परिवार के साथ न देखें.
क्राइम एंड कंफेशन

नंबर तीन पर है वेब सीरीज ‘क्राइम एंड कंफेशन’ आपको बता दे इस web सीरीज में आपको लव, लालच, और ईर्ष्या की एक ऐसी कहानी देखने को मिलेगी, जिसे देखकर आपका माथा घूम जाएगा. साथ ही इस सीरीज में आपको काफी हॉट और बोल्डनेस भी देखने को मिलेगी. इस सीरीज में 5 अलग-अलग फैमिलीज़ की कहानियों को दिखाया गया है. वहीं ये सीरीज अलग-अलग समय के युगों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है.
एक्सएक्सएक्स- 2
![]()
चौथे नंबर पर है वेब सीरीज XXX सीजन 2. इस सीरीज का नाम भी ऑल्ट बालाजी की बोल्ड सीरीज में शामिल है. इस सीरीज में आपको बोल्ड सीन्स के साथ-साथ बोल्ड डायलॉग भी सुनने को मिलेंगे. इस web सीरीज के हर सीजन में आपको अलग-अलग एपिसोड देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को लोगो ने इतना ज्यादा पसंद किया गया कि इसके अब तक कुल 3 सीजन आ चुके है.
एलएसडी- लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है web सीरीज़ एलएसडी- लव, स्कैंडल और डॉक्टर्स. आपको बता दें इस वेब सीरीज की स्टोरी 5 मेडिकल इंटर्न की कहानी पर आधारित है. इस वेब सीरीज में आपको प्यार, सस्पेंस, फ्रेंडशिप और बोल्डनेस का मिला-जुला तड़का देखने को मिलेगा. इस स्टोरी में पांचो मेडिकल इंटर्न डॉक्टर्स बुरे स्कैंडल में फंसते चले जाते है. जिससे निकालने के लिए उनको काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
Tags: XXX सीजन २, एलएसडी- लव, क्राइम एंड कंफेशन, स्कैंडल और डॉक्टर्स,