अलग-अलग ओटीटी प्लेटफार्म पर इन 5 फिल्मों को आसानी से एन्जॉय कर सकते है आप, सिनेमाघरों में नहीं हुई रिलीज़

बॉलीवुड फ़िल्में लोगों के एंटरटेनमेंट और समाज में एक संदेश देने के लिए बनायी जाती है. कई सारी ऐसी फ़िल्में होती है, जो अपने रिलीज़ से पहले ही सुर्खियाँ बटोरना शुरु कर देती है. कुछ फिल्में तो यूं भी होती है, जो अपने कंटेंट की वजह से विवादों में आ जाती है. कई बार ये फ़िल्में इतनी ज्यादा विवादों से गिर जाती है कि इनके रिलीज़ पर भी बैन लगा दिया जाता है.
आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, जिनको सेंसर बोर्ड के द्वारा रिलीज़ करने से रोक दिया गया था. लेकिन अगर आज आप इन फिल्मों को देखना चाहते है तो इन अलग-अलग ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म में देख सकते है. आइये जानते है..
ब्लैक फ्राईडे

इस लिस्ट में पहला नाम है फिल्म ‘ब्लैक फराइडे’ का. आपको बता दें इस मूवी की कहानी साल 199 में होने वाले बम धमाकों और उसके ऊपर हुई जांच पर बनाई गई है. इस फिल्म को अनुराग कश्यप के द्वारा डायरेक्ट किया गया है. पूरी दुनिया से बेहतरीन रिव्यू मिलने के बाड भी ये फिल्म इंडिया में रिलीज़ करने से बैन कर दी गई थी. लेकिन अब आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसनी से देख सकते है.
अनफ़्रीडम मूवी

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म है ‘अनफ़्रीडम’ आपको बता दें इस फिल्म को भी सिनेमाघरों में रिलीज़ करने से माना कर दिया था.इस मूवी की कहानी एक समलैंगिक कपल के उपर बनाई गई थी, इसी वजह से इसके रिलीज़ पर रोक लगाई गई थी. लेकिन अगर फिर भी आप इस फिल्म का लुफ्त उठाना चाहते है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म नेटफ्लिक्स देखा सकते है.
किस्सा कुर्सी का

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है साल 1978 में आई मूवी ‘किस्सा कुर्सी का’. आपको बता दें इस फिल्म को तब रिलीज़ होना था जब देश में इमरजेंसी का समय का चल रहा था. इसी वजह से ये फिल्म थिएटरों में रिलीज़ होने से रोक दी गई थी. इस फिल्म के बारें में ये भी कहा जाता है कि इसमें इंदिरा गांधी और संजय गांधी की लाइफ में समानताएं दिखायी गई थी. यही कारण है कि फिल्म के मेकर्स को भी लोगों का गुस्सा झेलना पड़ गया था. आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म यूट्यूब पर आसानी से देख सकते है.
एंग्री इंडियन गॉडेस

फायर

