Bollywood में इन 5 फिल्मों को नहीं किया जा सका रिलीज, अधूरी रह गई मूवीज़, पर्दे पर आती तो रचती इतिहास

बॉलीवुड (Bollywood) में बहुत सी ऐसी फिल्में होती है जो अभी अधूरी या फिर किसी बड़े विवाद की वजह से रिलीज नहीं हो पाई है या फिर कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो कुछ दिन तक शूटिंग में चलकर फिर बंद हो जाती हैं और कुछ को प्रोड्यूसर का साथ नहीं मिल पाता है, जिसका परिणाम होता है कि यह फिल्म रिलीज ना हो पाती हैं और एक ही लोगों के दिलों में रह जाते हैं आज के बारे में बताने वाले हैं।
दस
मुकुल आनंद दस फिल्म बना रहे थे इसमें सलमान खान ,शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन और संजय दत्त दिखाई देने वाले थे फिल्म की 50% शूटिंग भी हो गई थी लेकिन मुकुल आनंद डायरेक्टर की शूटिंग की लोकेशन पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई जिसके कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई।
टाइम मशीन
शेखर कपूर टाइम मशीन फिल्म बना रहे थे इसके बारे में बताया जाता है कि यह फिल्म अपने आखिरी पड़ाव पर थी लेकिन बजट की दिक्कत की वजह से पूरी ना हो पाई और इसको रिलीज नहीं किया जा सका इसके लिए आमिर खान और रवीना टंडन को कास्ट किया गया था।
सागर से गहरा प्यार
सागर से गहरा प्यार में रवीना टंडन के साथ सलमान खान की फिल्म थी लेकिन इस फिल्म की केवल घोषणा ही हो पाई यह कभी नहीं बन पाए ऐसा कहा जाता है कि पर्दे पर उतारने के पहले ही इसमें अड़ंगा लग गया और यह नहीं बन पाई ।
जमीन
विनोद खन्ना, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसे बड़े नामों को फिल्म जमीन के लिए चुना गया था दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन बजट ना होने की वजह से यह फिल्म आधी रह गई इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर रमेश सिप्पी बना रहे थे।
रश्क
रश्क फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और जूही चावला को लिया गया था लेकिन यह फिल्म नहीं बन पाई। इसके पीछे क्या कारण था यह नहीं पता चल पाया।
Tags: जमीन, टाइम मशीन, दस, रश्क, सागर से गहरा प्यार,