आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय तो बनी रहती है। लोगों को उनके द्वारा शेयर की गई फोटो और वीडियो सब बेसब्री से इंतजार रहता है। अभी हाल ही में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान की बेटी ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। अपने 25वें जन्मदिन के मौके पर आइरा खान चर्चा का विषय रही। उन्होंने अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जो कि वायरल हो रही है। इनके बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे और आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव भी दिखाई दी। इस बर्थडे पार्टी में इन सबके अलावा कोई और भी दिखाई दिया तो वो थी फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)।
फातिमा सना शेख को देख हैरान रह गए सब
बर्थडे पार्टी में फातिमा सना शेख को देखकर सभी लोग हैरान हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उठे सवाल भी उठाने शुरू कर दिए। इस बात को लेकर बहुत ही बाते हो रही हैं कि फैमिली गेट टुगेदर में आखिर फातिमा क्यों शामिल हुई। ऐसे में इन फोटोस के सामने आने के बाद यह खबरें तेजी से शुरू हो गई है कि आमिर और फातिमा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब एक बार फिर से लोग इन दोनों का नाम को जोड़ने लगे हैं। असल में आइरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे की कुछ ऐसी तस्वीरें उनके साथ दिखाई दी।
लोगों ने किया कमेंट
जैसे ही आइरा खान ने फोटो शेयर की उसके बाद से ही लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिया। एक ने लिखा पक्का यह आमिर खान को डेट कर रही है, तो वहीं दूसरे ने लिखा कितना पारिवारिक माहौल है इन सारे कमेंट के बीच सबसे पॉइंट वाली बात फातिमा सना शेख की ही रही।
Read More-Rani Mukherjee का घर नहीं है किसी से कम, एक से बढ़कर एक है फैसिलिटीज़
