दिनेश से निरहुआ बनने का कुछ ऐसा रहा था सफर, भोजपुरी सिनेमा से राजनीति में भी बन गए हैं बड़ा नाम

By Tanu Chaturvedi On March 6th, 2023

दिनेश लाल यादव निरहुआ को सभी जानते हैं। निरहुआ के नाम से फेमस एक्टर भोजपुरी सिनेमा का बहुत बड़ा नाम हैं। वह टीवी इंडस्ट्री और फिल्म इंड्स्ट्री से लेकर राजनीति में भी बड़ा नाम बन चुके हैं। होली पर उनका एक नया गाना सामने आया है। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री कभी नहीं छोड़ी है। वहीं, जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) निरहुआ के साथ एक गाने से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरे हुए हैं।

राजनीति में हैं बड़ा नाम

दिनेश लाल यादव ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से उपचुनाव में जीत हासिल करके वहां से सांसद बने। वह वर्तमान में आजमगढ़ के सांसद हैं। इसके अलावा दिनेश लाल यादव को एक खास पुरस्कार भी मिला है। उन्हें उत्तर प्रदेश का यश भारती पुरस्कार का सम्मान मिला है। वह राजनीति को लेकर बड़े नाम हैं। राजनीति के दावपेंच को लेकर भी वह काफी चर्चा में रहे हैं।

ऐसे पड़ा निरहुआ नाम

दिनेश लाल यादव एक सफल राजनेता भी हैं। एक इंटरव्यू में दिनेश लाल यादव ने अपने नाम के पीछे की कहानी सुनाते हुए बताया था कि रोमांस के चक्कर में उनका यह निरहुआ रखा गया था। निरहुआ को पहले गाने लिखने का बेहद शौक था। एक्टर ने इसी किस्से को बताते हुए कहा कि मुझे अपने गाने का टाइटल ढूंढना था तो मेरे दिमाग में आया की इसका टाइटल रख देते हैं ‘निरहुआ सटल रहे’।

वह अपने अंदाज से काफी चर्चा में रहे थे। सोशल मीडिया पर 29 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है, उसे फैंस ने काफी पसंद किया। निरहुआ का यह नाम डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के लिए भी लकी चार्म बन गया। उनके नाम पर भी फिल्मों को दिया गया था नाम। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

 

Tags: दिनेश लाल यादव, निरहुआ,
Exit mobile version