Indian Team की पहली बार कप्तानी संभालने पर भावुक हुए दिनेश कार्तिक, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

इन दिनों भारतीय टीम (Indian Team) बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आ रही है इस वक्त भारतीय टीम बेहद अच्छे फॉर्म में चल रही है। वही जब 1 जुलाई यानी शुक्रवार को भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही थी तो उसी वक्त दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली टीम डर्बीशायर के खिलाफ वार्म- अप में भीड़ रही थी। आपको बता दें भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इस वक्त बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।
दिनेश कार्तिक जबसे 2022 आईपीएल से बाहर आए हैं तब उनकी किस्मत चमक गई है उन्होंने अभी हाल ही में टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाई है जिसके बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जैसे ही भारतीय टीम की कप्तानी संभाली उसके बाद दिनेश कार्तिक काफी भावुक हो गए हैं।
दिनेश कार्तिक ने शेयर किया भावुक पोस्ट

दिनेश कार्तिक ने पहली बार अपनी कप्तानी में ट्रॉफी जताई है पहली बार कप्तानी पाने के बाद दिनेश कार्तिक काफी भावुक हो गए उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। दिनेश कार्तिक ने लिखा है,
“मैं भारतीय टीम के साथ काफी दिनों से था लेकिन पहली बार टीम मे कप्तानी करने का मौका मिला। हालांकि ये वार्म- अप था लेकिन मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं मुझे इस टीम का हिस्सा होने पर काफी गर्व है। मैं उन सभी का धन्यवाद कराओ जिन्होंने हमें ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं”।
दिनेश कार्तिक की इमोशनल पोस्ट करने के बाद हर कोई इन्हीं की चर्चाएं कर रहा है।
इन दो खिलाड़ियों ने मचाया धमाल

शुक्रवार को खेलेगा डर्बीशर के खिलाफ मैच में सबसे ज्यादा अहम योगदान सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा का रहा है सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए हैं तो दीपक हुड्डा ने 59 रन बनाए हैं संजू सैमसन ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। आपको बता दे डर्बीशायर ने बैटिंग करके 157 रनों का टारगेट दिया था जिसे भारतीय टीम ने17 वें ओवर में ही पूरा कर लिया। इन दिनों भारतीय टीम बेहद अच्छे फॉर्म में चल रही। इस टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक करते नजर आ रहे हैं।
Tags: दिनेश कार्तिक, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव,