जानिए पंजाब इंडस्ट्री के 5 पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट, इन्होंने अपनी आवाज से बनाया सबको दीवाना

By Vaishali shukla On June 5th, 2022
जानिए पंजाब इंडस्ट्री के 5 पॉपुलर सिंगर्स की लिस्ट, इन्होंने अपनी आवाज से बनाया सबको दीवाना

आजकल पंजाब इंडस्ट्री की गानें काफी ज्यादा मशहूर है. जैसे-जैसे पंजाबी गानों की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे पंजाबी इंडस्ट्री के सिंगर्स की पॉपुलैरिटी भी बढ़ती जा रही है. आपको बता दें कुछ पंजाबी सिंगर्स तो ऐसे भी है, जिनको देश के साथ-साथ विदेशों से भी काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है. पंजाब के कुछ ऐसे सिंगर्स भी है जिन्होंने अपनी दमदार आवाज से करोड़ों लोगो को अपना दीवाना बना दिया है. आज हम इस आर्टिकल की मदद से कुछ ऐसे ही फेमस पंजाबी सिंगर्स के बारें में जानने जा रहे है. आइये जानते है.

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)

इस लिस्ट में नंबर वन पर है पंजाब के मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ. ये अपनी मधुर आवाज से लोगो को अपना दीवाना बना लेते  है. दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज से साथ-साथ अपनी एक्टिंग से भी लोगो का दिल जीता है. इन्होंने कई सुपरहिट गाने को अपनी आवाज दी है जैसे- नचदी दे, भगत सिंह, जट भूखदा फ‍िरे, गोलियां, सूरमा आदि. दिलजीत दोसांझ अपनी कॉमेडी के लिए भी जाने जाते है.

जस्सी गिल (Jassie Gill)

इस लिस्ट में नंबर दो पर है पंजाब इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जस्सी गिल. इन्होंने अपने पंजाबी गीतों के माध्यम से  लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाया है. जस्सी की आवाज़ के फैंस देश से लेकर  विदेश तक है. इन्होंने लादेन, गबरू और नखरें जैसे कई हिट गानें गाये है.   पंजाब के साथ-साथ इन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है. बता दें जस्सी गिल बॉलीवुड फिल्म पंगा में कंगना रनौत के साथ नज़र आये थे.

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh)

यो यो हनी सिंह का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है. हनी सिंह के गाने सुनते ही लोगो के अन्दर अलग सी एनर्जी आ जाती है.आपको बता दें हनी सिंह पंजाब इंडस्ट्री के फेमस सिंगर्स में से एक माने जाते है. इन्होंने रानी तू मैं राजा, लव डोस और दे ताली जैसे हिट गानें गाये है. इन्होंने पंजाबी गानों के साथ-साथ कई बॉलीवुड के भी गानें गाये है. हनी सिंह के करोड़ों चाहने वाले है.

हार्डी संधू (Hardy Sandhu)

इस लिस्ट में फोर्थ नंबर पर है पंजाबी सिंगर हार्डी संधू. इन्होंने अपनी आवाज के जादू से बहुत कम समय में ही एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है. आज के वक्त में हार्डी संधू को पंजाब इंडस्ट्री के टॉप सिंगर्स में से एक माना जाता है. अभी हाल ही में इनका गाना ‘बिजली बिजली’ आया था, जो कि काफी ज्यादा हिट रहा था. इस गानें के काफी ज्यादा व्यूज आए थे. हार्डी संधू के गानों का क्रेज़ लोगो में बढ़ता ही जा रहा है.

गुरु रंधावा (Guru Randhawa)

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर है पंजाब के पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा. गुरु रंधावा ने नाच मेरी रानी,इशारे तेरे, हाईरेटेड गबरू, बेबी गर्ल, पटोला, इशारे तेरे और मोरनी बनके जैसे हिट गानें गाये है. इनके पार्टी वाले गाने काफी ज्यादा पसंद किये जाते है. इनके गानों को सुनने के बाद शायद ही ऐसा कोई हो जो आपने पैर रोक पाएं. बता दें इनके कई गानों को बॉलीवुड में रीमिक्स की तरह भी यूज किया गया है. जो काफी हिट रहे है.

 

Tags: जस्सी गिल, दिलजीत दोसांझ, हनी सिंह,
Exit mobile version