'Taarak Mehta'... की दयाबेन हैं अधिक संपत्ति की मालकिन, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान
'Taarak Mehta'... की दयाबेन हैं अधिक संपत्ति की मालकिन, नेटवर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’) टीवी सीरियल साल 2008 से सभी का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो में कई सारे स्टार्स हैं, जिन्होंने सबका दिल से मनोरंजन किया है. इस शो में अलग अलग किरदार है, जो लोगों को अलग अलग तरीके से मजा दिलाते हैं. बहुत से स्टार्स ऐसे भी है, जो कि अब इस शो का भाग नहीं है. इनमें से एक किरदार दया भाभी का भी है. दिशा वकानी ने दया भाभी का किरदार अदा किया था.

अब वो सालों से इस शो में नहीं दिखाई दे रही हैं. साल 2017 में उन्होंने शो से मैटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद से वो फिर कभी शो में नहीं दिखाई दीं.

अप्रोच के बाद भी नहीं की शो में वापसी

ऐसा बताया जाता है कि शो के मेकर्स ने फिर से दिशा को शो में आने के लिए अप्रोच किया गया लेकिन उन्होंने शो में वापसी के लिए कोई भी रुचि नहीं दिखाई. ऐसा बताया जाता है कि शो के मेकर्स ने ये भी बोल दिया कि अगर दिशा शो में वापस नहीं आती हैं, तो वो दूसरी नयी दया बेन ले आएंगे.

दिशा की नेटवर्थ

फिलहाल अभी तक मेकर्स को कोई नई दया भाभी नहीं मिली हैं. लेकिन इस शो में काम कर कर के दिशा ने काफी पैसा कमाया. खबरों के माने तो उनकी नेटवर्थ 37 करोड़ रुपये के लगभग है. इसमें वो फिल्मों और टीवी सीरियल के साथ साथ विज्ञापनों से हो रही कमाई के साथ ही बाकी सारे सोर्सेज से मिली है.

ज्ञात हो कि दिशा को शो से पहले कई सारी फिल्मों में भी अभिनय करते देखा गया है. इनमें देवदास, मंगल पांडे, जोधा अकबर और लव स्टोरी 2050 भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-इनकी वजह से मंदार चंदवाडकर को मिला था TMKOC में आत्माराम भिड़े का रोल, नहीं तो आज भी…..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *