आखिर क्यों शाम को शादी करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, सामने आई अब बेहद दिलचस्प वजह

आखिर क्यों शाम को शादी करते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार्स, सामने आई अब बेहद दिलचस्प वजह

बॉलीवुड

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कभी भी कुछ भी हो सकता है। हालांकि इन दिनों बॉलीवुड में एक नया ट्रैंड चल रहा है। हाल ही में कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की और एक नया ट्रैंड बॉलीवुड को दिया। इसमें शाम के समय शादी करने का रिवाज शुरू हो गया। हिन्दू रीति रिवाज की मानें तो शादी का मूहूर्त देर रात या सुबह सुबह होता है लेकिन बॉलीवुड सितारे शाम को 4 से 5 बजे के बीच शादी कर रहे हैं इसका रीति रिवाज से कोई लेना देना है या नहीं ये हम आपको बताएंगे।

क्यों शाम को शादी करते हैं सितारे

बॉलीवुड स्टार्स शाम को शादी करते हैं इसका रीति रिवाज के कोई लेना देना नहीं है। इसके पीछे कोई रिती रिवाज नहीं है, बल्कि ऐसा कहा जाता है कि शाम के वक्त शादी करने से तस्वीरें अच्छी आती है और यह तो आप सभी जानते हैं कि डूबते हुए सूरज की किरणे जब चेहरे पर पड़ती है तो चेहरे का निखार और भी ज्यादा चमकदार दिखने लगता है।

यहां तक की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते है और यही कारण है जिस वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी कपल शाम के वक्त शादी करने लगे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से कपल है, जिन्होंने शाम के वक्त शादी की है। ताकि उनकी शादी की तस्वीरें और भी बेहतर आए।

इन स्टार्स ने की थी शाम को शादी

हाल ही में शाम को दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने शादी की थी,  इन्होंने भी दोपहर के 2:00 बजे के बाद अपनी शादी की सारी रस्में शुरू की थी। इसके अलावा आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, आथिया शेट्टी-केएल राहुल इन वेडिंग कपल की तस्वीर में साफ साफ नजर आ रहा है कि डूबता हुआ सूरज इनकी तस्वीर को और भी खूबसूरत बना रहा है और दोनों काफी सुंदर भी लगते हैं।

Exit mobile version