Bollywood के इन 5 सितारों ने लिया अकेले रहने का फैसला, किसी का प्यार रहा अधूरा तो किसी ने किरदार की वजह से किया ऐसा

By Satyodaya On October 5th, 2022
Bollywood के इन 5 सितारों ने लिया अकेले रहने का फैसला, किसी का प्यार रहा अधूरा तो किसी ने किरदार की वजह से किया ऐसा

बॉलीवुड (Bollywood) स्टार्स के प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ भी होती है। जिस पर लोगों को बहुत ध्यान रहता है। अपने मनपसंद स्टार के बारे में भी उनके फैंस ऐसे जानना चाहते हैं जैसे इनके परिवार का ही मामला हो। उसी तरीके से फैंस इस मामले में अपनी दिलचस्पी रखते हैं, तो वहीं बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने शादी ही नहीं की है। अपनी सिंगल लाइफ में वह काफी खुश हैं और एक बात यह है कि इनमें से कुछ तो शादी का अभी आगे तक ही इरादा नहीं है। आइए इस बारे में जानते हैं।

आशा पारेख

फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख अपने समय की जानी-मानी मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल ही में उन को दादा साहेब फाल्के अवार्ड भी मिला। अभिनेत्री आज अपना जन्मदिन मना रही हैं 80 साल की अभिनेत्री हो चुकी हैं। उन्होंने पर्दे पर बहुत सी फिल्में की हैं। लेकिन कभी भी शादी नहीं की जिसका उन्हें कोई भी अफसोस नहीं है। इसके पीछे का एक बड़ा किस्सा है।

ऐसा नहीं था कि कभी भी आशा पारेख शादी करने का नहीं चाहती थी, लेकिन उनकी अधूरी प्रेम कहानी की वजह से वह जीवन में अकेले ही रह गईं। खबरों के अनुसार आशा पारेख जाने-माने फिल्म निर्देशक नासिर हुसैन के साथ रिलेशन में थी, लेकिन नासिर की शादी पहले ही हो चुकी थी। जिस वजह से उनका यह रिश्ता शादी के मंडप तक नहीं पहुंच पाया।

मुकेश खन्ना

लोगों के दिलों में शक्तिमान बनकर अपनी जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना आए दिन कहीं ना कहीं खबरों में बने ही रहते हैं। अब वह 64 साल के हो गए हैं, लेकिन अकेले हैं। असल में मुकेश ने कभी शादी नहीं करी। खबरों के अनुसार जब महाभारत में राजेश खन्ना भीष्म पितामह का रोल अदा कर रहे थे, तो इससे प्रभावित होकर उन्होंने आजीवन अविवाहित रहने का फैसला किया था। इन्होंने कभी विवाह नहीं किया।

अक्षय खन्ना

विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना भी अविवाहित हैं वैसे तो उनका कई हसीनाओं के साथ ही रिलेशन रहा, लेकिन उन्होंने शादी नहीं कि अक्षय खन्ना 40 साल के हो चुके हैं और सिंगल हैं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी सिंगल लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

करण जौहर

करण जौहर कई सारी प्रेम कहानियों की फिल्में बना चुके हैं, लेकिन शादी की बात की जाए तो अभी तक वह सिंगल हैं। हाल ही में करण ने अपना 50 वां जन्मदिन मनाया था उन्होंने अभी कुछ समय पहले ही कहा था कि जिंदगी के इस पड़ाव पर उन्हें लाइफ पार्टनर की कमी खल रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या शहनाई उनके घर में बजेगी।

एकता कपूर और तुषार कपूर

जितेंद्र की बेटी और बेटा एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर दोनों ही अविवाहित सितारों की लिस्ट में आते हैं। दोनों ने हीं शादी नहीं की है तुषार कपूर सिंगल पिता बन चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी जिंदगी में कोई लड़की नहीं आई है जिसके साथ वह शादी कर पाएं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ में खुश हैं।

इसे भी पढ़ें-जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भारतीय खेमे से आ रही बड़ी खुशखबरी, यह धाकड़ खिलाड़ी होगा रिप्लेसमेंट

Tags: अक्षय खन्ना, आशा पारेख, एकता कपूर, करण जौहर, तुषार कपूर, मुकेश खन्ना,
Exit mobile version