अपने एक्स की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती Bollywood की ये 6 एक्ट्रेस, कर चुकी हैं सरेआम बेइज्जती

By Satyodaya On October 12th, 2022
अपने एक्स की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करती Bollywood की ये 6 एक्ट्रेस, कर चुकी हैं सरेआम बेइज्जती

बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्रियां अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपने बयान की वजह से चर्चा में रहती है तो कभी कुछ ऐसी फोटो उनकी वायरल होती है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। इन सब के बीच कुछ बॉलीवुड के अभिनेत्री ऐसी भी हैं, जिन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से इतनी हद तक नफरत की कि सरेआम उनकी बेज्जती कर दी।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशन की चर्चा एक समय में काफी थी लेकिन फिर एकदम से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। इसके बाद दोनों को किसी भी फिल्म में एक साथ नहीं देखा गया। अब आलम यह है कि सलमान खान का चेहरा नहीं देखना चाहते हैं।

करीना कपूर

एक समय में करीना कपूर और शाहिद कपूर के प्यार के चर्चे हुआ करते थे, लेकिन जब दोनों का ब्रेकअप हुआ, तो इन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ बहुत बयान दिए। यही वजह है कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलिन फर्नांडीस और साजिद खान एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। उनका रिश्ता खत्म होने के बाद जैकलिन ने साजिद के खिलाफ बहुत सारी बातें बोली थी।

अमृता सिंह

ज्ञात हो कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की प्रेम कहानी बॉलीवुड में छाई रही। यही नहीं दोनों ने शादी भी की और उनके दो बच्चे भी हुए इसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद यह दोनों अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ बयान बाजी करते देखते हैं।

कंगना राणावत

ऋतिक रोशन और कंगना राणावत के चर्चे काफी रहे। सबसे ज्यादा सुर्खियों का विषय इनका ब्रेकअप रहा है। इतना तो रिलेशन का भी नहीं रहा। ऋतिक रोशन के बारे में कई बार कंगना ने कई खुलासे भी किए हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार ने साथ में कई फिल्में की हैं। जब इन दोनों का ब्रेकअप हुआ उसके बाद फिर दोनों किसी भी फिल्म में साथ नहीं दिखाई दिए।

इसे भी पढ़ें-महेंद्र सिंह धोनी ने जब मंदिरा बेदी को इंटरव्यू में दिया था बहुत ही करारा जवाब, पुराना वीडियो तेजी से हुआ वायरल

 

Tags: अमृता सिंह, ऐश्वर्या राय, कंगना राणावत, करीना कपूर, जैकलिन फर्नांडीस, शिल्पा शेट्टी,
Exit mobile version