Big Movie Flopped: बड़े बजट की इन 8 फिल्मों के हाल हुए बेहाल, लागत भी नहीं निकाल पाई ये फिल्में

Big Butt Movie Flopped: बड़े बजट की फिल्में जो भी डायरेक्टर बनाते हैं वह बहुत बड़ा जोखिम लेते हैं, लेकिन प्रोड्यूसर अच्छी फिल्म बनाने के लिए इसकी परवाह नहीं करते हैं और वो बड़े बजट की फिल्मों बनाते हैं। फिलहाल कई फिल्मों को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाता है जितनी आशा में वह फिल्मों का निर्माण किया जाता हैं। यहां हम आपको ऐसी कुछ बड़ी फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जो बनती बड़े बजट में है लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं।
सम्राट पृथ्वीराज
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर इसी साल जून में रिलीज हुई फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का रखा जाता है। यह फिल्म 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनी थी। यशराज फिल्म्स के बैनर में बने इस फिल्म ने केवल 90 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। इस फिल्म में मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया और अक्षय कुमार इस फिल्म में पृथ्वीराज का रोल अदा करते हुए दिखाई दिए थे।
धाकड़
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ इस साल मई में रिलीज हुई। यह फिल्म 85 करोड़ के बजट पर बनी थी। फिल्म भूल भुलैया 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई, लेकिन ऑडियंस को इस फिल्म में मजेदार चीजें नहीं समझ में आई और यह फिल्म केवल 2.58 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन कर पाई।
कलंक
कलंक फिल्म करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट था यह फिल्म साल 2019 में आई थी इस फिल्म में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य राय कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिंहा लीड रोल में दिखाई दिए थे। फिल्म में एक आइटम सॉन्ग भी था जिसमें कियारा आडवाणी दिखाई दी थी, लेकिन यह फिल्म बहुत बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म का बजट डेढ़ सौ करोड़ रुपए था लेकिन यह फिल्म केवल 78 करोड़ ही कमा पाई।
जीरो
जीरो फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, कैटरीना कैफ और शाहरुख खान दिखाई दिए थे यह फिल्म 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन की थी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपए था।
रेस 3
रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, सलमान खान, डेजी शाह, साकिब सलीम और जैकलिन फर्नांडीस जैसे कलाकार थे। 185 करोड रुपए में इस फिल्म को बनाया गया लेकिन इस फिल्म ने 180 करोड़ रुपए कमाए।
ट्यूबलाइट
ट्यूबलाइट फिल्म में सलमान खान और सोहेल खान को देखा गया था। यह एक बड़े बजट की फिल्म थी। इसको 135 करोड़ रुपए में निर्मित किया गया था, लेकिन यह फिल्म केवल 100 करोड रुपए कमा पाई।
बॉम्बे वेलवेट
बॉम्बे वेलवेट फिल्म 120 करोड़ रुपये बजट में बनी थी इस फिल्म में करण जौहर, अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर दिखाई दिए थे अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया ,लेकिन ऑडियंस को यह फिल्म अच्छी नहीं लगी। फिल्म ने 43.10 करोड़ का बिजनेस किया।
रा.वन
130 करोड़ रुपए के बजट में बनी फिल्म रा.वन भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई और उसने केवल 97 करोड़ का कलेक्शन किया। कई भाषा के वर्जन से फिल्म ने 135 करोड़ रुपए ही कमाए।
इसे भी पढ़ें-Bigg Boss 16 को होस्ट करने के लिए सलमान खान ने चार्ज किए इतने रुपये, खुद किया खुलासा, बोले- पड़ जाती है ईडी की रेड
Tags: कलंक, जीरो, ट्यूबलाइट, धाकड़, बॉम्बे वेलवे, सम्राट पृथ्वीराज,