BAPPI LAHIRI के निधन बाद इन दो लोगों में बंटेगा करोड़ों का सोना, जानिए कौन बनेगा इतनी सम्पति का मालिक

By RAHUL SINGH On February 20th, 2022
BAPPI LAHIRI

फेमस सिंगर व म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी(Bappi Lahiri) का 69 साल की उम्र में निधन हो गया. BAPPI LAHIRI को म्यूजिक से जितना प्यार है उससे कहीं ज्यादा सोने से प्यार है. बप्पी दा सोने को लकी मानते थे. वह कहते थे जब भी वह सोना पहनते हैं तो उनके गाने हिट हो जाते हैं. ऐसे में अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि उनके निधन के बाद उनके करोड़ों का सोना किसे मिलेगा.

अपने सोने का BAPPI LAHIRI खूब रखते थे ख्याल

BAPPI LAHIRI अपने सोने का खूब ख्याल रखते थे. वह अपने सभी सोने के गहनों(gold jewelry) को प्रोटेक्टिव केस(protective case) में रखते थे. यही वजह हैं वह अपनी करोड़ों के गहनों की खुद ही सफाई करती हैं. बप्पी दा के एक करीबी मित्र ने बताया कि सोना उनके लिए सिर्फ गहना ही नहीं बल्कि एक खास रिश्ता था. वह उससे बड़ा ही जुड़ाव महसूस करते थे. बब्पी दा को इस बाद का एहसास हो चुका था कि सोना ही उनका सिग्नेचर लुक(signature look) बन चुका है. उन्हें इस बाद ख़ुशी थी कि उन्होंने सोने से अपने लिए एक आइकॉन‍िक लुक तैयार किया है.’

ये भी पढ़ें:न कोई फिल्म, न कोई एड जानिए कौन उठाता है REKHA का पूरा खर्चा, महारानी की तरह जीती हैं जिंदगी

जानकारी के मुताबिक बप्पी दा अपने सोने के गहनों की रखवाली के लिए स्पेशल अस‍िस्टेंट और हेल्पर भी रखते थे. इतना ही नहीं वह अपने सभी सोने के गहनों के लिए के लिए पर्सनल लिस्ट रखते थे.

इन्हें मिलेगा बप्पी दा का सोना

BAPPI LAHIRI को बिलकुल पसंद नहीं था कि कोई उनके गहनों को हाथ भी लगाए. जब भी उनके फैंस उनकी सोने की चेन के साथ फोटो क्लिक कराने की इजाजत मांगते थे तो वह बड़े प्यार से मना कर देते थे. बप्पी दा के पास इतने सालों में सोने की चेन, पेंडेंट, अंगूठी, ब्रेसलेट, भगवान गणेश की मूर्त‍ि, हीरा जड़ा चार्म ब्रेसलेट्स, गोल्ड फ्रेम्स और गोल्ड कफलिंक्स इकट्ठा किए हैं. ये सभी गहने ट्रांसपेरेंट केसेज और डिब्बों में रखे हुए हैं. ये सब लॉक्ड क्लोसेट, कबर्ड्स में सहेज कर रखे गए हैं जो अब पर‍िवार की विरासत का हिस्सा बन चुके हैं.

https://www.instagram.com/p/CY5qb2COzPi/

वहीं अब इन सभी गहनों को BAPPI LAHIRI के बेटे बाप्पा (bappa) और बेटी रीमा(reema) ने अपने पिता के सोनों को संरक्ष‍ित रखने का फैसला लिया है. वे अपने पिता की लेगेसी को हमेशा ऐसे ही रखने का प्लान बना चुके हैं. ऐसे में अब उनके सभी गहनों को विरासत के तौर पर सुरक्षित रखा जाएगा.

Tags: बप्पी लाहिड़ी,