सोने से लदे रहने वाले BAPPI LAHIRI अपने पीछे छोड़ गए इतने करोड़ की बेशुमार दौलत, राज करेंगे बच्चे

By RAHUL SINGH On February 20th, 2022
BAPPI LAHIRI

भारत रत्न लता मंगेशकर के बाद सिंगर व म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहिरी(Bappi Lahiri) का आज निधन हो गया. BAPPI LAHIRI के निधन(death) के बाद उनके चाहने वाले व बॉलीवुड में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई है. बप्पी दा ने 80 व 90 के दशक में कई फिल्मों में ब्लॉकबस्टर गाने गाए और अपनी एक अलग पहचान बनाई. बप्पी लाहिरी को सोना पहनने का बेहद शौक था. जिसकी वजह से उन्हें डिस्को किंग(disco king) के अलावा गोल्डमैन(goldman) के नाम से भी जाना जाता था. चलिए जानते हैं उनके इतना सोना पहने की क्या वजह थी.

सोने के बेहद शौक़ीन थे BAPPI LAHIRI

डिस्को किंग BAPPI LAHIRI के गाने को लोग जितना पसंद करते थे उससे कही ज्यादा उनके स्टाइल को लोग पसंद करते थे. बप्पी दा को सोने का बहुत शौक था. वह हमेशा अपने गले में मोटी-मोटी चेन व हाथों में मोटे ब्रेसलेट पहनते थे. क्योंकि सिंगर बप्पी दा सोने को अपने लिए लकी(lucky) मानते थे. उन्होंने

अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अमेरिकी पॉप स्टार एल्विस प्रेसली(Elvis Presley) से काफी प्रभावित थे. प्रेसली अपने कॉन्सर्ट के दौरान सोने की चेन पहनते थे. बप्पी दा ने कहा था कि वह प्रेसली को देखकर सोचते थे कि लाइफ में सक्सेस पाने के बाद वह भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे. प्रेसली से प्रभावित होकर वह सोना पहनते थे और वह गोल्ड को अपने लिए लकी मानते थे.

https://www.instagram.com/p/CZ527igLMUv/

जानिए कितने करोड़ के मालिक थे बप्पी

BAPPI LAHIRI के यूं जाने से पूरी दुनिया काफी दुखी है. वह अपने पीछे 22 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं. सिंगर सभी फिल्मों में गाना गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करते थे. वह एक घंटे के लाइव परफॉरमेंस के 20 से 25 लाख रुपये चार्ज करते थे. BAPPI LAHIRI देश में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले लोगों में शामिल थे. बप्पी लहिरी की सलाना कमाई 2.2 करोड़ रुपये थी. जबकि उनका  पर्सनल इनवेस्टमेंट 11.3 करोड़ रुपये का था.

ये भी पढ़ें:राकेश बापत ने वैलेंटाइन पर SHAMITA SHETTY संग शेयर की रोमांटिक वीडियो, एक्स वाइफ के कमेंट ने सभी को किया हैरान

जानकारी के मुताबिक सिंगर के पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है. जिसमें वह रहते थे. जिसे उन्होंने 2001 में खरीदा था. वह सोने के साथ कारों में भी शौक़ीन थे. उनके पास बीएमडब्ल्यू और ऑडी समेत पांच कारें हैं. जिसमें उनके पास एक Tesla X कार भी है. जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है.

Tags: